रिसोर्ट में पहुंचा बाघ: शिकार करने के बाद आराम करने समोद सफारी टाइगर रिसोर्ट में पहुंच गया बाघ; हाथियों की मदद से निकाला बाहर

रिसोर्ट में पहुंचा बाघ: शिकार करने के बाद आराम करने समोद सफारी टाइगर रिसोर्ट में पहुंच गया बाघ; हाथियों की मदद से निकाला बाहर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • After Hunting, The Tiger Reached The Samod Safari Tiger Resort; Pulled Out With The Help Of Elephants

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

शहडोल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जंगल के राजा को भाया रिसोर्ट।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर एरिया धमोखर रेंज के समोद सफारी टाइगर रिसोर्ट में बुधवार को एक बाघ रिसोर्ट के अंदर तक घुस गया। रिसोर्ट के कर्मचारियों ने बताया कि बाघ ने समीप ही शिकार किया था। शिकार के बाद उसको खाकर आराम करने के लिए वह रिसोर्ट के अंदर कमरे में आ गया। बाघ को रिसोर्ट के अंदर देखते ही कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

धमोखर रेंजर वीएस श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ जब रिसोर्ट के अंदर घुसा तब कर्मचारियों की संख्या बेहद कम थी। सूचना मिलने के बाद हाथियों की मदद से बाघ को रिसोर्ट के बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद वह जंगल के अंदर चला गया।

रेंजर ने बताया कि गुरुवार को बाघ का मूवमेंट नाला के समीप है। बाघ के शिकार में कोई जहर न मिला दे, इसलिए भी कर्मचारियों की तैनाती कर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बताया गया कि बाघ को रिसोर्ट से जिन हाथियों की मदद से बाहर किया गया, वह मॉनिटरिंग के लिए वन विभाग कर्मचारियों की देखरेख में ही रहते है।

MP के सभी टाइगर रिजर्व, सेंक्चुरी बंद:वन्य प्राणियों को कोरोना न हो, इसलिए उबालकर खिला रहे मांस; खाने के साथ एंटीवायरल दवाएं भी दी जा रहीं

टाइगर स्टेट में बाघ नहीं सुरक्षित:रातापानी सेंक्चुरी में 3 साल के बाघ की मौत, 3 दिन पहले भी एक शावक की हो चुकी मौत; सीहोर फॉरेस्ट कर रही जांच

सेंधवा से 4 माह के तेंदुए का किया रेस्क्यू:पानी की तलाश में रास्ता भटका और खेतों में छुप गया तेंदुए का बच्चा, इंदौर जू लाया गया

खबरें और भी हैं…



Source link