- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- The Hands Of People Who Have Risen To Help In The Transition, People Are Giving Donations In Hospitals For Essential Goods
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिवनी मालवा13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक और जहां पूरा देश कोरोना संक्रमण से लड़ रहा है। वहीं देश के लाेग भी इसे हराने के लिए जागरूक हो रहे हैं। साथ ही इस संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग में आने वाली जरूरत की सामग्रीयों को मुहइया करवा रहे हैं। सभी क्षेत्रों में समाज सेवी संस्थाएं इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। साथ लोग भी इसमें अपनी सहभागिता दे रहे है। अपने जन्मदिन, विवाह की वर्षगाठ और मृत्यु होजाने पर कार्यक्रम न करते हुए। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र में राहत का सामन दे रहे हैं।
इधर, अस्पताल में की 51 हजार की राशि दान
सिवनी मालवा| इधर सिवनीमालवा में कोरोना संक्रमण में समाज सेवक लगातार शहर के अस्पताल में सुधार काम कर रहे है। बुधवार को पालीवाल परिवार में सुंदर लाल पालीवाल और शर्मिला पालीवाल की शादी की सालगिरह पर बेटे सूर्या पालीवाल के साथ अस्पताल जाकर 51 हजार की राशि अस्पताल के सुधार और लोगों की जान बचाने के लिए दान की। सुंदरलाल पालीवाल ने बताया कि हमने अपनी सालगिरह पर भगवान से प्रार्थना की है कि सभी परिवार सह कुशल रहे हैं और मरीजों के स्वस्थ होने में जो भी उपकरण लगेंगे उन्हें उपलब्ध कराने के लिए 51 हजार रुपए की राशि अस्पताल में बीएमओ कांति बाथम को सौंपी है।
पिता की स्मृति में दी सहयोग राशि
माखन नगर| स्व. रमेश शांकुल की स्मृति में विजेंदर शांकुल परिवार ने 20 हजार रु. सहयोग राशि तहसीलदार आलोक पारे को प्रदान की गई। तहसीलदार ने कहा कि इससे से ऑक्सीजन सहयोगी सामान खरीदे जाएंगे।ॉ
पांच ऑक्सीजन और 10 नेबुलाइजर मशीन की भेंट
पिपरिया। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से बीमारों की सहायता के लिए स्वास्थ्य सामग्री भेंट किए जाने का क्रम लगातार जारी है। इस क्रम में बुधवार एक ऑक्सीजन मशीन स्वर्गीय हिंदू कुमार मालपानी की स्मृति में उनके परिजनों ने भेंट की। एक मशीन वेयरहाउसिंग एसोसिएशन पिपरिया ने, एक मशीन हरि शंकर भट्टर और मुरलीधर राठी के द्वारा दी गई है। एक मशीन मनोहर लाल दुदानी और संतोष अग्रवाल द्वारा, एक मशीन चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा भेंट की गई है। इसी के साथ 10 नीमो लाइजर मशीन और आवश्यक दवाएं श्रीकृष्णदास विजय और कृष्णदास हुरकट परिवार द्वारा भेंट की गई है। इसके पूर्व एक ऑक्सीजन मशीन लक्ष्मी नारायण मालपानी द्वारा भी भेंट की गई थी। लोगों को स्वास्थ्य सामग्री देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अस्पतालों में संक्रमित मरीजों और उनके परिवारों को जरूरत की सामग्री प्राप्त हो सके और उन्हें परेशानी नहीं हो।