Bill kept his cool & asked “Why the grudge?” I replied: ‘My daughter asked which of my college classmates were now famous & when I told her your name, she said:’What a loser you are Dad!’ So thanks to you, I’ll always be a loser to my kids!’ We had a big laugh at that..(4/4)r pic.twitter.com/6ahkLwNqUm
— anand mahindra (@anandmahindra) December 24, 2019
ट्विटर यूजर ने शेयर की महिंद्रा और गेट्स की तस्वीर – 1997 में बिल गेट्स इंडिया आए थे. इस दौरान आनंद महिंद्रा और गेट्स की मीटिंग हुई. जहां गेट्स ने महिंद्रा से पूछा शायद हम हावर्ड यूनिवर्सिटी में साथ में पढ़ते थे. जिसके जवाब में महिंद्रा ने कहा-हां. वहीं आनंद महिंद्रा ने ट्विटर यूजर रमेश बाबू द्वारा शेयर की गई इस फोटो के लिए शुक्रिया कहा और बताया कि, उनके पास ये तस्वीर नहीं है, क्योंकि उस समय कैमरा वाले मोबाइल नहीं थे और वहां केवल फॉर्च्यून मैगजीन का एक फोटोग्राफर था जिसने ये तस्वीर खींची थी.यह भी पढ़ें: मई में Brezza से लेकर Maruti Alto तक में मिल रहा बम्पर डिस्काउंट, जानिए क्या है ऑफर? आनंद महिंद्रा की बेटी ने इसलिए कहा लूजर – आनंद महिंद्रा ने बताया कि, इस मीटिंग में जब गेट्स से मैं बात कर रहा था. तो मैंने उन्हें बताया कि, आपसे मुझे जलन होती है. जब उन्होंने इसकी वजह पूछी तो मैने बताया कि, मेरी बेटी ने मुझझे पूछा था कि, हावर्ड में पढ़ाई के दौरान जो लोग आपके साथ पढ़ते थे. उसमें अभी कौन-कौन फेमस है. तब मैने बिल गेट्स का नाम लिया तो उसने कहा कि पाप आप कितने बड़े लूजर हैं.