कार से भी पावरफुल हैं ये इंडियन बाइक

कार से भी पावरफुल हैं ये इंडियन बाइक


कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के आखिर तक 200 बाइक बेचना चाहती है.

कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के आखिर तक 200 बाइक बेचना चाहती है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 15, 2017, 1:35 PM IST

मुंबई की कंपनी अवेंतुरा चॉपर्स ने कार से भी दमदार बाइक मार्केट में उतारी है. जहां ज्यादातर कारों का इंजन 1,000-1,800 CC का होता है. वहीं, अवेंतुरा चॉपर्स की बाइक 2,000 CC की है. कंपनी ने भारत में अपने पहले दो मॉडल्स लॉन्च किए हैं. इन मॉडल्स के नाम रूद्ध और प्रवेग हैं. रुद्ध और प्रवेग का एक्स-शोरूम प्राइस (मुंबई में) क्रमशः 23.90 लाख और 21.40 लाख रुपये है. इंडिया बाइक वीक से शुरू होगी प्री-बुकिंग इन दोनों बाइक्स में नायाब फीचर जोड़ने के लिए अवेंतुरा चॉपर्स ने केविन एलशॉप को बतौर चीफ डिजाइन इंजीनियर जोड़ा है. अवेंतुरा पहली घरेलू मैन्युफैक्चर होगी, जिसने ऐसे हाई डिसप्लेसमेंट इंजन के साथ बाइक लॉन्च की है. इन मेड-टू-ऑर्डर और पूरी तरह से कस्टमाइज्ड की जा सकने वाली मशीन की प्री-बुकिंग आगामी इंडिया बाइक वीक 2017 से शुरू होगा. यह दोनों बाइक 2000CC एयर/ऑयल कूल्ड V-ट्विन इंजन से पावर्ड होंगी. यह इंजन S&S साइकिल यूएसए का होगा. साथ ही, डिलीवरी के समय उन्हें ARAI से सर्टिफाइड किया जाएगा.
अगले साल 200 बाइक बेचने का टारगेट कंपनी फाइनेंशियल ईयर 2018-19 के आखिर तक 200 बाइक बेचना चाहती है. 2022 तक कंपनी का प्रीमियम बाइक मार्केट में 7-8 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने का टारगेट है. अपने चॉपर्स की प्रीमियम रेंज को डिजाइन और डिवेलप करने के लिए अवेंतुरा ने S&S साइकिल, बेरिंगर ब्रेकिंग सिस्टम, प्राइमो सस्पेंशंस, मस्टैंग सीट्स, केलरमैन लाइट्स और एवन टायर्स जैसे ग्लोबल मैन्युफैक्चर्स के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की है. शुरुआती दो मॉडल्स के बारे में अवेंतुरा चॉपर्स के फाउंडर और सीईओ गौरव ए अग्रवाल ने बताया, ‘रूद्ध और प्रवेग हमारे पहले दो मॉडल्स हैं, जो कि इंडियन राइडर को शानदार बाइकिंग एक्सपीरियंस देंगे. हमने एक ऐसा प्रॉडक्ट तैयार किया है, जिसमें आला दर्जे की प्रॉडक्शन क्वॉलिटी मेंटेन की गई है. हमारी कंपनी का मानना है कि तेजी से उभरती राइडिंग कम्युनिटी यह पाएगी कि हमने अपनी महत्वाकांक्षाओं के साथ पूरा न्याय किया है.’ 7-9 आउटलेट्स खोलेगी कंपनी कंपनी शुरुआत में देश के अलग-अलग शहरों में 7-9 आउटलेट्स खोलेगी. बाइक को मिलने वाले रिस्पॉन्स के बाद आउटलेट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है. अवेंतुरा चॉपर्स के फाउंडिंग पार्टनर और सीएमओ अमिताभ विश्वास ने कहा, ‘भारत से पहला प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड बनकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. अवेंतुरा चॉपर्स मेक इन इंडिया स्टोरी का अगला अहम अध्याय होगा.’ कंपनी शुरुआत में देश के अलग-अलग शहरों में 7-9 आउटलेट्स खोलेगी. बाइक को मिलने वाले रिस्पॉन्स के बाद आउटलेट्स की संख्या बढ़ाई जा सकती है.









Source link