दिव्यांग बच्चों की कोचिंग पर चोरो का धावा: फोटो कॉपी मशीन सहित हजारों की कीमत की किताबें तक उड़ा ले गए चोर

दिव्यांग बच्चों की कोचिंग पर चोरो का धावा: फोटो कॉपी मशीन सहित हजारों की कीमत की किताबें तक उड़ा ले गए चोर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुना। कोरोना महामारी के दौरान चोरी की वारदातें भी बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। चोरी की एक घटना सिलावटी ग्राम पंचायत के रमगढ़ा गांव में हुई है। यहां बदमाशों ने एक कोचिंग सेंटर को निशाना बनाया है। खास बात यह है कि यह कोचिंग सेंटर गरीब व दिव्यांग बच्चों को निशुल्क शिक्षा देता है। यह देखकर भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा।

रमगढ़ा की गुरुकुल कोचिंग सेंटर में धावा बोलते हुए बदमाशों ने फोटो कॉपी मशीन एवं भारी मात्रा में पाठ्य सामग्री पर हाथ साफ कर लिया। कोचिंग संचालक के मुताबिक सूचना सेवा केंद्र के माध्यम से मिले टेबलेट और फोटो कॉपी मशीनें वह यहां बच्चों को सिखाने के लिए उपलब्ध कराते हैं। जिनमें गांव के बुजुर्गों का भी सहयोग रहता है। कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन के चलते फिलहाल संस्थान बंद था। ऐसे में बदमाशों ने इसका फायदा उठाते हुए धावा बोल दिया और चोरी को अंजाम दिया। दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित इस केंद्र को ग्रामीणों की मदद से विकसित किया गया है। जिसकी मरम्मत कराकर बच्चों को तकनीकी ज्ञान की जानकारी भी दी जाती है।

खबरें और भी हैं…



Source link