बजाज Pulsar 150 Classic हुई लॉन्च, कीमत है महज 67,400

बजाज Pulsar 150 Classic हुई लॉन्च, कीमत है महज 67,400

इस बाइक के पेट्रोल टैंक में ग्राफिक्स नहीं होंगे, साथ ही डिजाइन में थोड़ा बदलाव है. आगे वाले पहिए में एक डिस्क ब्रेक दिया गया है वहीं पीछे वाले पहिए में एक ड्रम ब्रेक दिया गया है. इसकी टंकी की क्षमता 15 लीटर पेट्रोल की है. इसमें बिना ट्यूब वाले टायर हैं.

पल्सर ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है. इस बाइक का नाम पल्सर 150 क्लासिक है. यह 150 सीसी में पल्सर की सबसे सस्ती बाइक है. इस बाइक की कीमत महज 67,400 रुपये रखी गई है. पल्सर क्लासिक में पल्सर 150 की ही पावर का इंजन है. साथ ही इसकी स्टाइलिंग लगभग पल्सर 150 जैसी ही है लेकिन कुछ फीचर्स इसमें कम हैं इसी वजह से दाम भी कम रखे गए हैं. इस बाइक में 149सीसी 2-वॉल्व ट्विन स्पार्क डीटीएस-आई इंजन है. यह इंजन 8000 आरपीएम के रफ्तार से 13.8 एचपी पैदा करता है और साथ ही 6000 आरपीएम की रफ्तार से 13.4 एनएम पैदा करता है. वैसे इस बाइक के पेट्रोल टैंक में ग्राफिक्स नहीं होंगे, साथ ही डिजाइन में थोड़ा बदलाव है. आगे वाले पहिए में एक डिस्क ब्रेक दिया गया है वहीं पीछे वाले पहिए में एक ड्रम ब्रेक दिया गया है. गौरतलब है कि बजाज की पल्सर नाम से 8 बाइके हैं. ये हैं RS200, NS200, NS160, 220F, 180, 150, 150-Twin Disc और 135LS. पल्सर 150 इस सीरीज का नौंवां एडीशन होगी. इसकी कीमत 67,400 (एक्स शो रूम) और 80,800 (ऑन रोड) है. इसकी टंकी की क्षमता 15 लीटर पेट्रोल की है. इसमें बिना ट्यूब वाले टायर हैं. आगे वाले टायर का साइज 80/100 और पीछे वाले का साइज 100/90 है. पल्सर भारत में पिछले 10 सालों से बहुत फेमस है. पल्सर की सबसे ताकतवर बाइक RS200 है. खबरें हैं कि पल्सर 125cc को बनाए जाने का काम जारी है.

Source link