ओपन AI के फाउंडर ने 7 पहले बुक की टेस्ला कार, ना डिलीवरी मिली, ना रिफंड, मस्क से मिला ये जवाब

ओपन AI के फाउंडर ने 7 पहले बुक की टेस्ला कार, ना डिलीवरी मिली, ना रिफंड, मस्क से मिला ये जवाब


Last Updated:

सैम ऑल्टमैन ने 2018 में टेस्ला कार बुक की थी, 45000 डॉलर दिए, न डिलीवरी मिली न रिफंड. एलन मस्क ने जवाब नहीं दिया. भारत में टेस्ला मॉडल वाई की डिलीवरी शुरू हुई है.

नई दिल्ली. ओपन AI के फाउंडर और CEO सैम ऑल्टमैन ने बताया कि उन्होंने कई सालों पहले टेस्ला कार बुक की थी, लेकिन यह कार उन्हें कभी नहीं मिली. वे अब रिफंड का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, सालों लंबे इंतजार के बाद भी ऑल्टमैन को न अभी तक डिलीवरी मिली है और न ही रिफंड. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के साथ अपनी इस समस्या को शेयर किया है.

7 साल पहले बुक की थी टेस्ला कार
ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं टेस्ला कार के लिए काफी उत्साहित था. मैं देरी भी समझता हूं. लेकिन 7.5 सालों का यह इंतजार मेरे लिए काफी लंबा रहा.” उन्होंने 11 जुलाई 2018 का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दिखता है कि उन्होंने इस कार की बुकिंग 2018 में की थी और 45000 डॉलर का बुकिंग अमाउंट पे कर दिया था. इस पेमेंट को कंपनी ने कंफर्म भी किया था.



Source link