अगर आप भी जा रहे AutoExpo 2018, तो यहां से खरीदिए टिकट

अगर आप भी जा रहे AutoExpo 2018, तो यहां से खरीदिए टिकट


गाड़ियों का महाकुम्भ ऑटो एक्सपो 2018, 7-14 फरवरी तक आयोजित होगा. अलग-अलग देशों की 100 से ज्यादा कंपनियां इस शो में अपनी गाड़ियां पेश करेंगी.

गाड़ियों का महाकुम्भ ऑटो एक्सपो 2018, 7-14 फरवरी तक आयोजित होगा. अलग-अलग देशों की 100 से ज्यादा कंपनियां इस शो में अपनी गाड़ियां पेश करेंगी.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 5, 2018, 6:12 PM IST

गाड़ियों का महाकुम्भ ऑटो एक्सपो 2018, ग्रेटर नॉएडा में 7-14 फरवरी तक आयोजित होगा. इस भव्य ऑटो एक्सपो में गाड़ियों के शौक़ीन हर तरह की गाड़ियों का देख सकेंगे. अलग-अलग देशों की 100 से ज्यादा कंपनियां यहां अपनी गाड़ियां पेश करेंगी. ऑटो एक्सपो में हर दिन करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की सम्भावना है. इसके साथ ही इस बार 24 नई गाड़ियां एक्सपो में पेश की जाएंगी. लॉन्च के साथ ही ऑटोमोबाइल कंपनियां भविष्य में आने वाली अपनी गाड़ियों के कांसेप्ट मॉडल को भी पेश करेंगी. टिकट के दाम गाड़ियों के इस महाकुम्भ में एंट्री के लिए अलग-अलग दिनों के लिए अलग-अलग दाम में टिकट का निर्धारित किया गया है. वीक डेज़ में एंट्री के लिए विज़िटर्स को 350 रुपए (1 बजे- 6 बजे) और  750 रुपए (10 बजे- 1बजे ) तक के लिए चुकाने होंगे. वहीं वीकएंड में जाने के लिए विज़िटर्स को 475 रुपए (10 बजे- 6बजे) चुकाने होंगे. इसके साथ इस एक्सपो के अंतिम दिन 450रुपए चुकाने होंगे.
कहां मिलेंगी टिकट विज़िटर्स ऑटो एक्सपो 2018 का टिकट ऑनलाइन bookmyshow की वेबसाइट से आसानी से खरीद सकते हैं. इसके अलावा राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन, प्रगति मैदान और ओखला बर्ड सेंक्चुरी मेट्रो स्टेशन पर भी यह टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध है. ऑटो एक्सपो में जाने वाले विज़िटर्स की सुविधा के लिए आयोजकों ने नोएडा के ओखला बर्ड सेंक्चुरी से फ्री शटल की सेवा भी दी है. जिसके लिए लोगों को टिकट या पास दिखाना होगा. ये भी पढ़ें: 6GB रैम के साथ पहले से कहीं ज़्यादा पावरफुल है Moto X4 का ये नया वेरिएंट बंद होने वाली है ये ई-वॉलेट सर्विस, जल्द ही निकाल लें अपने पैसे  









Source link