इंदौर में दिन में राहत, रात गर्म: मई का पहला हफ्ता गुजरने पर भी पारा 40 डिग्री पर अटका, 10 दिन में 2 से 3 बार चढ़ा

इंदौर में दिन में राहत, रात गर्म: मई का पहला हफ्ता गुजरने पर भी पारा 40 डिग्री पर अटका, 10 दिन में 2 से 3 बार चढ़ा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहर में दिन में अप्रैल-मई का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है, लेकिन इस साल स्थितियां कुछ बदल गई हैं। अप्रैल गुजर चुका है। मई का एक हफ्ता बीतने पर तापमान एक दो बार ही 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है। यहां तक कि दिन का तापमान अप्रैल-मई में अधिकांश बार सामान्य से नीचे ही रहा है।

रात का तापमान जरूर सामान्य से ऊपर गया है। इसके पीछे कारण बादल रहे हैं। इंदौर में पिछले वर्षों में अप्रैल का अधिकतम तापमान 41 से लेकर 43 डिग्री सेल्सियस तक गया है। इस बार अप्रैल में तापमान 41 डिग्री को छू नहीं पाया। अधिकांश बार अप्रैल का तापमान 40 डिग्री के नीचे ही रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत रही।

मई के महीने में भी अभी तक यही स्थिति रही है। पिछले एक हफ्ते के दिन के तापमान पर नजर डालें, तो 1 मई को दिन का पारा 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो 2 मई तो यह 36.8 डिग्री रहा। 3 मई को यह बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बाद यह 4 और 5 मई तक 39.8 रहा है। 6 मई को यह फिर से कम होकर 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस प्रकार मई में तापमान बढ़ा जरूर है, लेकिन एक बार भी यह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया है। एक-दो बार ही गया ऊपर एक और खास बात यह देखने में आई है कि दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर एक-दो बार ही गया है। अप्रैल में यह स्थिति रही है कि तापमान सामान्य से एक से लेकर चार डिग्री तक नीचे रहा है। इसके साथ ही एक बार बारिश होने से तापमान और भी नीचे गया था

मई में भी तापमान एक बार भी सामान्य से ऊपर नहीं गया है। यह स्थिति कई सालों में आती है अन्यथा अप्रैल और मई में तापमान कई बार सामान्य से ऊपर चला जाता है। बादलों से रात का पारा ज्यादा उधर, रात के तापमान के साथ स्थिति उलट है। अप्रैल और मई में कुछ दिन ही ऐसे रहे, जब तापमान सामान्य से नीचे गया हो, अन्यथा तापमान सामान्य से ऊपर ही रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link