एक सप्ताह में रिकवरी रेट में 2.5% का सुधार: मई के पहले सप्ताह में संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी, एक्टिव केस भी हुए कम

एक सप्ताह में रिकवरी रेट में 2.5% का सुधार: मई के पहले सप्ताह में संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी, एक्टिव केस भी हुए कम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • In The First Week Of May, The Number Of Cured People Increased Compared To The Infected, Active Cases Also Decreased.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड संक्रमण की रफ्तार हुई कम।

कोरोना संक्रमण के बीच मई राहत की खबर लेकर आया है। मई के पहले सप्ताह में नए संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। एक सप्ताह में संक्रमितों की तुलना में 233 अधिक लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 87.31 प्रतिशत पर पहुंच गया है। जबकि 30 अप्रैल को रिकवरी रेट 84.80 प्रतिशत था।

जानकारी के अनुसार जिले में संक्रमण दर घटकर 23 प्रतिशत पर आ गया है। जिले में कोविड संक्रमण सामने आने के बाद अब तक चार लाख 48 हजार 648 सेम्पलों की जांच में 42 हजार 507 लोग संक्रमित आ चुके हैं। इसमें पांच हजार 497 का आंकड़ा पिछले एक सप्ताह में जुड़ा है।
प्रशासन ने जांच सेम्पल बढ़ाया
प्रशासन ने कोरोना सेम्पल की जांच बढ़ाई है। पहले दो हजार से ढाई हजार के बीच सेम्पल लिए जा रहे थे। अब इसकी संख्या चार हजार से अधिक कर दी गई है। पिछले एक सप्ताह में 23 हजार 613 सेम्पल की जांच कराई गई। 5497 नए संक्रमितों की तुलना में 5730 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान रिकवरी रेट में 2.51 प्रतिशत का सुधार हुआ है।
एक्टिव केस भी कम हुए
जिले में 30 अप्रैल को एक्टिव केस 6 हजार 20 था, जो एक सप्ताह बाद घटकर 5737 रह गया है। एक सप्ताह में 603 लोग होम आइसोलेट रहते हुए पूरी तरह स्वस्थ्य हो गए। 3375 लोग अब भी होम आइसोलेट रहकर इलाज ले रहे हैं। एक सप्ताह में 50 लोगों की प्रशासन के आंकड़े में मौत हुई है। वहीं शहरी क्षेत्र में 80 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

आंकड़ों से समझे सुधार की रफ्तार
श्रेणी 30 अप्रैल तक 07 मई तक अंतर
सेम्पल की जांच 425035 448648 23613
नए संक्रमित 37010 42507 5497
स्वस्थ हुए 31387 37117 5730
रिकवरी रेट 84.80 87.31 2.51
कोविड से मौत 424 474 50
एक्टिव केस 6020 5737 283
होम आईसोलेट 3978 3375 603
कंटेनमेंट जोन 65 80 15

825 लोग नए संक्रमित आए सामने
जिला प्रशासन के दावें के मुताबिक सात मई को 4463 सेम्पल की जांच में 825 नए संक्रमित सामने आए। वहीं 829 लोग स्वस्थ्य हुए। सात लोगों की मौत का दावा किया गया है। हालांंकि मुक्तिधामाें और कब्रिस्तानों में 54 लोगों का अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के अनुसार हुआ। 1787 सस्पेक्टेड लोग चिन्हित हुए हैं। इनकी रिपोर्ट अानी शेष है।

खबरें और भी हैं…



Source link