इस शानदार बाइक के अन्य फीचर और स्पेकिफिकेशन की अगर बात की जाए तो बाइक में स्लिपर क्लच दिया गया है. साथ ही बाइक में तीन रीडिंग मोड्स दिए गए हैं.
दुकाती ने अपनी लेटेस्ट स्पोर्ट बाइक Ducati 959 Panigale लॉन्च की है. इस लक्ज़री स्पोर्ट बाइक के फीचर और स्पेसिफिकेशन की अगर बात की जाए तो यह फाईनेस्ट छोटे साइज़ की शानदार स्पोर्ट बाइक है. बाइक के फ्रंट लुक के अगर बात की जाए तो इसमें एलईडी लैंप दिए गए हैं. फ्रंट लुक के बाद बाइक टेल सेक्शन में शानदार लुक दिया गया है. Ducati 959 Panigale में 955CC, L-TWIN इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 150 HP की पॉवर के साथ 102NM का टार्क जनरेट करता है. इस शानदार बाइक के अन्य फीचर और स्पेकिफिकेशन की अगर बात की जाए तो बाइक में स्लिपर क्लच दिया गया है. साथ ही बाइक में तीन रीडिंग मोड्स दिए गए हैं. राइडर सेफ्टी के लिए इंजन ब्रेक कंट्रोल, एबीएस और ट्रैक्शन कण्ट्रोल जैसे कई फीचर दिए गए हैं. शानदार रीडिंग और राइडर के कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए बाइक का वजन 176Kg रखा गया है. बाइक का फ्रंट और रियर सस्पेंशन पूरी तरह से एडजस्टेबल है. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 14.53 लाख रुपए है.
ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का पहला ऐसा फोन जिसके पीछे लगे हैं तीन कैमरे मोबाइल के बाद अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाएगी माइक्रोमैक्स