Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार का दिन सुखद खबर देने वाला रहा। देर शाम तक एक भी काेविड पेशेंट की माैत नहीं हुई। पिछले कुछ दिनाें से शहर में काेविड से हाेने वाली माैत की संख्या कम हाे रही है। सूत्राें की माने ताे शनिवार सुबह से शाम 6 बजे तक एक भी काेविड पेशेंट की माैत नहीं हुई।
दाे महीने में यह पहला दिन हाेगा जब काेविड की माैत का आंकड़ा निल पर पहुंच गया। वहीं जिले में 40 लाेग ठीक हाेने के बाद डिस्चार्ज हाेकर घर चले गए। जिले में शनिवार काे 174 नए पाॅजिटिव केस भी मिले हैं।