छिंदवाड़ा में कुण्डीपुरा पुलिस ने फल विक्रेता से लूट करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर सोमवार कों जेल भेज दिया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और धारदार चाकू जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को फरियादी दिलीप अहिरवार (53) निवासी वार्ड क्रमांक 18 सुकलुढाना थाना कुण्डीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह ठेला लगाकर फल-फ्रूट बेचने का काम करता है। रात करीब 10:15 बजे वह अपना ठेला लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सिवनी-छिंदवाड़ा रोड पर रघुवंशी मिल के पास लाल रंग की स्कूटी पर आए दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गले पर चाकू रखकर गाली-गलौज करते हुए उससे करीब 8 हजार रुपए और चिल्लर लूट लिए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। गिरवी रखी स्कूटी से लूट कों दिया अंजाम पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट की रकम में से 3 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त स्कूटी (MP 28 SG 3449) और चाकू जब्त किया है। इस प्रकरण में मुख्य बात ये है कि इस घटना में प्रयुक्त स्कूटी कों इम्मू के परिवार ने गिरवी रखी थी और इसी से इम्मू ने घटना कों अंजाम दिया आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी गिरफ्तार आरोपी इरफान उर्फ इम्मू उर्फ इन्नू सैयद अली (21) निवासी चौड़ा बाबा मंदिर के पीछे पातालेश्वर थाना कुण्डीपुरा है। उसके खिलाफ पहले से भी अलग-अलग थानों में मारपीट, लूट और अन्य मामलों के अपराध दर्ज हैं। दूसरा आरोपी फरार पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी का साथी छुट्टील पिता सफीक खान निवासी पातालेश्वर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Source link