Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मदर्स-डे के मौके पर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर आई और काकू यानि मां और चाची की फोटो शेयर की।
देशभर में आज मदर्स-डे मनाया जा रहा है। खेल जगत में भी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, शिखर धवन समेत कई खिलाड़ियों ने मां और परिवार के साथ फोटो शेयर कर मदर्स-डे पर विश किया। वहीं, IPL की चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि मां हमारी पहली और बेस्ट सुपरहीरो होती है।
सचिन ने सोशल मीडिया पर आई और काकू यानि मां और चाची की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा कि मां ही अकेली ऐसी होती है, जो आपके लिए प्रार्थना करती है। यह मेटर नहीं करता कि आप कितने बड़े हो गए हैं। आप हमेशा उनके लिए बच्चे ही रहेंगे। मेरे जीवन में दो मां आई और काकू का आशिर्वाद और प्यार हमेशा बना रहा है।
Mothers are the ones who pray for you no matter how old you get. For them, you are always their child. Blessed to have two mothers in my life who have nurtured and loved me always.
Wishing Aai and Kaku a very Happy #MothersDay, sharing some photos from the past. 🙏🏻 pic.twitter.com/x22BBvDDiC
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 9, 2021
मां सबसे बड़ी शिक्षक और सबसे अच्छी दोस्त
सुरेश रैना ने कहा कि हमेशा मेरे जीवन का आधार और ताकत बनने के साथ मुझे हमेशा सही दिशा दिखाने के लिए मां को हमेशा धन्यवाद। आप हमेशा मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रहेंगी। वहीं, शिखर धवन ने लिखा कि मां मेरी सबसे बड़ी शिक्षक और सबसे अच्छी दोस्त हैं।