डिमांड बढ़ने के बाद बंद करनी पड़ी इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग, जानें क्या है खास

डिमांड बढ़ने के बाद बंद करनी पड़ी इस इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग, जानें क्या है खास


Booking of this electric bike had to be stopped after demand increased, know what is special



































































RV300 की डिमांड बढ़ने की वजह से बुकिंग बंद की गई.

RV300 की डिमांड बढ़ने की वजह से बुकिंग बंद की गई.

RV300 में 2.7kWh क्षमता की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. RV300 में 1500W रेटिंग वाली मोटर दी गयी है जिसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटा है. बाइक को कंपनी ने दिखने में काफी स्टाइलिश बनाया है.

नई दिल्ली. पिछले साल 2020 में भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी रिवोल्ट ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक  RV400 और RV300 को लॉन्च किया था. भारी डिमांड के चलते कंपनी ने अब इन दोनों बाइक्स की बुकिंग को बंद कर दी है. कंपनी ने कहा की लोगों द्वारा इन दोनों बाइक्स की अच्छी प्रतिकिर्या मिली है जिसके चलते कुछ समय के लिए बुकिंग को बंद किया गया है. इन बाइक्स को खरीदने वाले ग्राहक अभी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डिटेल्स भर सकते हैं, जैसे ही बुकिंग दुबारा शुरू होगी ग्राहक को नोटिफिकेशन मिल जायेगा. कंपनी ने इन दोनों बाइक्स की कीमत में पिछले साल दिसंबर में इजाफा किया था. RV300 की कीमत में 10,000 रुपए की बढ़ोतरी की गयी थी जिसके बाद इसकी कीमत 94,999 रुपये हो गई थी. वहीँ RV400 में 15,000 रुपए का इजाफा किया गया था जिसके बाद इसकी कीमत 1,18,999 रुपये हो गयी थी. कंपनी ने अब इन बाइक्स के बुकिंग अमाउंट में भी बढ़ोतरी की है. RV300 को बुक करने के लिए अब 7,199 रुपये देने होंगे जिसमे 5,200 रुपए बढ़ाये गए हैं. वहीँ RV400 की बुकिंग के लिए अब 7,999 रुपये देने होंगे जिसमे 4,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. यह भी पढ़ें: 2021 Mahindra Bolero को कंपनी जल्द करेगी लॉन्च, जानें कैसी होगी नई एसयूवी ड्राइविंग रेंज  – कंपनी ने RV400 इलेक्ट्रिक बाइक में 3.24 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया है. कंपनी इस बैटरी पर 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी देती है. इस बैटरी को फुल चार्ज होने में मात्र 4 घंटे का समय लगता है. इस बाइक में तीन Eco, Normal, और Sports राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. ये इलेक्ट्रिक बाइक सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है जिसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की है.यह भी पढ़ें: 7 सीटर Renault Duster स्पॉट की गई, जानें कैसा होगा इंटीरियर और एक्सटीरियर RV300 में 2.7kWh क्षमता की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. RV300 में 1500W रेटिंग वाली मोटर दी गयी है जिसकी टॉप स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटा है. बाइक को कंपनी ने दिखने में काफी स्टाइलिश बनाया है. इसमें जियो-लोकेशन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, मनपसंद  एग्जॉस्ट साउंड और करीबी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.





अगली ख़बर

















































Source link