डेढ़ साल की मासूम पर कट्टा अड़ाकर लूट: घर में हथियार लेकर घुसे 8-10 बदमाश, 40 तोला सोना समेत 2 लाख नकदी लूटे; मारपीट भी की, चार घायल

डेढ़ साल की मासूम पर कट्टा अड़ाकर लूट: घर में हथियार लेकर घुसे 8-10 बदमाश, 40 तोला सोना समेत 2 लाख नकदी लूटे; मारपीट भी की, चार घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिंध नदी के किनारे पड़ी मिलीं दो मोटरसाइकिल।

जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम रुसल्ला में रघुवंशी परिवार के घर में शनिवार देर रात 8 से 10 हथियारबंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद डेढ़ साल की मासूम के सिर पर कट्‌टा अड़ाकर 40 तोले सोने के जेवरात और 2 लाख रुपए नकदी लूट ले गए। आवाज होने पर ग्रामीण जाग गए। इसके बाद डरकर बदमाश भाग गए। जाते समय बदमाशदो मोटरसाइकिल सिंह नदी किनारे छोड़ गए हैं। दोनों बाइक चोरी की बताई जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार रुसल्ला गांव में देवी सिंह रघुवंशी परिवार समेत रहते हैँ। शनिवार -रविवार की दरमियानी रात करीब 1:30 कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों की संख्या करीब 8 से 10 थी। उनके पास कुल्हाड़ी, कट्टा, टामी आदि हथियार भी थे।

देर रात मौके पर पूछताछ करती पुलिस।

देर रात मौके पर पूछताछ करती पुलिस।

बदमाशों ने देवीसिंह की डेढ़ वर्षीय पोती के सिर पर कट्टा अड़ा दिया। बोले- धमकी देकर अलमारी की चाबी मांगी। घबराए परिवार ने सभी अलमारियों की चाबी दे दी। बदमाशों ने देवी सिंह की पत्नी और बहू की अलमारियों में रखा करीब 40 तोला सोने-चांदी के जेवरात उठा लिए। साथ ही दो लाख रुपए नकदी भी बदमाश ले गए।

शोर मचाया तो कर दिया हमला
इस दौरान परिवार ने मदद के लिए शोर मचाया। खुद को बदमाशों से बचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर दी। टामी से हमला कर दिया। हमले में देवी सिंह, उनके पुत्र शिवराज, पत्नी चिंतामणि रघुवंशी और बहू पूनम रघुवंशी घायल हो गए। शिवराज और उनकी पत्नी के सिर में 17-17 टांके आए हैं। वहीं, देवीसिंह और उनकी पत्नी भी गंभीर घायल हुए हैं।

डकैतों के हमले में घायल होने के बाद खून से लथपथ शिवराज रघुवंशी।

डकैतों के हमले में घायल होने के बाद खून से लथपथ शिवराज रघुवंशी।

शोर सुनकर गांव वाले जाग गए, तो बदमाश भाग गए। अलसुबह ग्रामीणों ने घायल परिवार को आरोन स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की है।

खबरें और भी हैं…



Source link