बुखार आने से शादी में जाने से पति ने रोका: कुछ घंटे बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली  पत्नी, छोटी सी बात पर जीवनलीला की खत्म, होशंगाबाद के बाबई का मामला

बुखार आने से शादी में जाने से पति ने रोका: कुछ घंटे बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली  पत्नी, छोटी सी बात पर जीवनलीला की खत्म, होशंगाबाद के बाबई का मामला


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • A Few Hours Later, The Wife Hanged On The Noose, Jivanlila Finished On A Small Matter, The Babai Case Of Hoshangabad

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो।

होशंगाबाद जिले के बाबई में 53 वर्षीय एक पत्नी ने शादी में जाने से रोकने की बात को लेकर फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना के दौरान महिला घर पर अकेली थी। उसके पति ने घर लौटने पर पत्नी का शव फंदे पर लटटा देख हक्का-बक्का रह गया। सूचना मिलते ही बाबई थाने की पुलिस ग्राम आंचलखेड़ा पहुंची। शव उतारकर पंचनामा बना शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक मृतका मालती बाई पति विजय कहार निवासी ग्राम आंचलखेड़ा है। पति विजय कहार ने पुलिस को बताया कि पत्नी मालती रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में वो जाने की जिद्द कर रही थी। लेकिन उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। इसलिए मैंने उसे जाने से मना कर दिया। जिसके बाद मैं घर से गांव में चला गया। कुछ घंटे बाद लौटा तो कमरे में फांसी के फंदे में वह लटकी थी। जिससे देखकर पति जोर से चिल्लाया। आवाज सुन पड़ोसी उसके घर पहुंचे। आत्महत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। बाबई पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम किया। बाबई थाने के एसआई केपी सिंह ने बताया मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पति ने पत्नी को शादी में जाने से रोकने की बात कहीं है। जिसके कुछ घंटे बाद यह घटना हुई। परिजनों के बयान नहीं हुए है।

बेटा खेत व पति गांव में गया था

पत्नी ने जिस समय आत्महत्या की। उस समय घर वह अकेली थी। उनके पति गांव में व बेटा खेत गया था। पति ने घर लौटने पर शव लटका देखा।

खबरें और भी हैं…



Source link