मारपीट से नाराज ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर लगाया जाम: बोला- कार सवारों ने हॉकी से पीटा; TI बोलीं- नशे में गाय को कुचला था – Chhatarpur (MP) News

मारपीट से नाराज ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर लगाया जाम:  बोला- कार सवारों ने हॉकी से पीटा; TI बोलीं- नशे में गाय को कुचला था – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर में सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को समझाकर ट्रक हटवाया।

छतरपुर में शनिवार देर रात एक ट्रक ड्राइवर के साथ कार सवार पांच लोगों ने मारपीट और लूटपाट की। घटना गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में हुई।

.

कानपुर निवासी संतोष राजपूत(34) अपने ट्रक (HR58D0631) में जेके सीमेंट लेकर कानपुर से अमानगंज जा रहा था। सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर अटरासरकार मंदिर के पास एक कार ने हूटर बजाकर उसके ट्रक को रोका।

हॉकी-डंडों से पीटा; मोबाइल-पैसे छीनकर भागे जब संतोष ने गाड़ी साइड में खड़ी की, तो कार में सवार पांच लोगों ने हॉकी डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन और 2 हजार 800 रुपए छीन लिए और फरार हो गए। घायल ड्राइवर ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार कार उसकी पहुंच से दूर निकल गई।

महोबा रोड ब्रिज के नीचे सड़क पर लगाया जाम इसके बाद नाराज ट्रक ड्राइवर ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड ब्रिज के नीचे अपना ट्रक सड़क पर खड़ा करके जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को समझाकर ट्रक हटवाया। पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सिर, हाथ और पैर में आई चोट संतोष ने बताया कि छतरपुर से लगभग 8 किलोमीटर दूर जंगल में कार सवारों ने उसका पीछा किया और ट्रक रोककर उस पर हमला किया। हमले में उसके सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए गए।

TI बोलीं- नशे में गाय को कुचला, भागते समय लोगों ने पीटा हालांकि, गढ़ीमलहरा टीआई रीता सिंह का कहना है कि ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था और उसने एक गाय को कुचल दिया था। इसके बाद भागते समय कुछ लोगों ने उसे रोककर मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link