Corona Update: 1 लाख के पार हुए एक्टिव केस, होशंगाबाद में खतरा बढ़ने की आशंका, जानिए कहां कितने मरीज

Corona Update: 1 लाख के पार हुए एक्टिव केस, होशंगाबाद में खतरा बढ़ने की आशंका, जानिए कहां कितने मरीज


मध्य प्रदेश में एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं.(सांकेतिक तस्वीर)

Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख के पार हो गए हैं. होशंगाबाद जिले के कई गांव वायरस की चपेट में हैं. शिवराज सरकार इन्हें नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है.


  • Last Updated:
    May 9, 2021, 11:36 AM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. प्रदेश में एक्टिव केस अब 102486 हो गए हैं. 3 दिनों के अंदर एक्टिव केस की संख्या 7063 बढ़ गई है. प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 17.4 पर पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण के मामले में प्रदेश देश में 15वें स्थान पर पहुंच गया है. सरकार शहरों के साथ गांवों को कोरोना मुक्त बनाने की कोशिश कर रही है. गौरतलब है कि प्रदेश के 15 जिलों में कोरोना के नए प्रकरण बढ़ रहे हैं. इंदौर में 1706, भोपाल में 1561, ग्वालियर में 987, जबलपुर में 825, रतलाम में 379, रीवा में 313, उज्जैन में 308, शिवपुरी में 252, सतना में 248, नरसिंहपुर में 237, अनूपपुर में 236, धार में 220, सीधी में 207, दमोह में 205 और सीहोर में 204 कोरोना के नए केस मिले हैं. होशंगाबाद के 369 गांवों में संक्रमण जानकारी के मुताबिक, होशंगाबाद जिले के 369 गांवों में कोरोना संक्रमण फैल चुका है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए हैं कि इन सभी गांवों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण को कम करने की कोशिश की जाए. ताकि, जल्द से जल्द कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाया जा सके.

Youtube Video

चार दिन में घटा मौतों का आंकड़ा 8 मई को भदभदा विश्राम घाट पर 66 शव पहुंचे. इसमें से 56 कोरोना संक्रमित और 10 सामान्य शव थे. 56 कोरोना संक्रमित शवों में से भोपाल के 37 और बाहर के जिलों के 19 शव थे. भदभदा में लगातार चार दिनों से कोरोना संक्रमित शवों में कमी देखने को मिली है.
गांवों में बिगड़ सकती है हालत प्रदेश में अब कोरोना शहर से निकलकर गांव की ओर फैलने लगा है. ऐसी स्थिति में गांवों पर अब ज्यादा खतरा मंडरा रहा है. ये खतरा और भी गहरा सकता है क्योंकि ग्राम सचिवों ने सरकार को 10 मई से हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. पंचायत सचिव और सहायक सचिव संगठन ‘कोरोना योद्धा नहीं, तो काम नहीं’ का नारा दिया है. पंचायत सचिव और सहायक सचिव संगठन ने जनपद पंचायत के सीईओ देवेश मिश्रा को कलेक्टर भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है.









Source link