TVS Jupiter सस्ते में खरीदने का मौका, 2,420 की EMI पर लाए घर, जानें सबकुछ

TVS Jupiter सस्ते में खरीदने का मौका, 2,420 की EMI पर लाए घर, जानें सबकुछ


Chance to buy TVS Jupiter cheaply, brought home on 2,420 EMI, know everything



































































टीवीएस जूपिटर पर मिल रहा है शानदार ऑफर.

टीवीएस जूपिटर पर मिल रहा है शानदार ऑफर.

Bike Dekho वेबसाइट के अनुसार इस स्कूटर को आप केवल 2,420 रुपये की EMI पर अपने घर लेकर आ सकते है. आइए जानते है TVS Jupiter स्कूटर के बारे में सबकुछ…

नई दिल्ली. देश की दूसरी बड़ी टू-व्हील निर्माता कंपनी अपने सबसे पॉपुलर Jupiter स्कूटर पर शानदार ऑफर लेकर आई है. अगर आप इस स्कूटर को खरीदने की सोच रहे हैं. तो आपके पास इस समय बेहतर मौका है. Bike Dekho वेबसाइट के अनुसार इस स्कूटर को आप केवल 2,420 रुपये की EMI पर अपने घर लेकर आ सकते है. आइए जानते है TVS Jupiter स्कूटर के बारे में सबकुछ… TVS Jupiter ZX के फीचर्स- टीवीएस मोटर ने इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक और नई आई-टच स्टार्ट तकनीक इस्तेमाल की है. आपको बता दें इससे पहले टीवीएस जुपिटर में कंपनी साइलेंट स्टार्ट फीचर का यूज करती थी. इसके साथ ही टीवीएस जुपिटर में कंपनी ने इंटेलियो तकनीक का यूज किया है. जो इस स्कूटर की फ्यूल इफिशिएंसी को और बेहतर बनाती है. कंपनी का दावा है कि TVS Jupiter ZX दूसरी स्कूटी के मुकाबले ज्यादा माइलेज देगी. यह भी पढ़ें: KTM, Bajaj, Yamaha और TVS की बेस्ट स्पोर्ट्स बाइक, जानिए इनके फीचर्स और कीमत TVS Jupiter ZX की कीमत- टीवीएस मोटर ने नई TVS Jupiter ZX की कीमत दिल्ली एक्स शोरूम 72,347 रुपये रखी है. आपको बता दें टीवीएस जुपिटर देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है. ऐसे में इस नए फीचर्स के साथ पहले के मुकाबले TVS Jupiter ZX अब ज्यादा पावरफुल हो गई है.यह भी पढ़ें: अब दूसरे राज्य में जाने के लिए जरूरी नहीं होगा कोरोना टेस्ट, जानें नियमों में क्या हुआ बदलाव TVS Jupiter ZX का इंजन- टीवीएस की इस नई स्कूटर में आपको 110cc का इंजन मिलेगा. जो 7 bhp की पावर और 8Nm की टॉर्क जनरेट करता है. इसमें दो राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं जिसमें इको और पावर मोड शामिल हैं. इसके फ्रंट में 220 mm का डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में 130 mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है.





अगली ख़बर

















































Source link