अमेरिका से सतना पहुंची प्राणवायु: फिलिप्स कंपनी के 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचे सतना, सांसद ने CMHO आफिस पहुंचाकर किया सुपुर्द

अमेरिका से सतना पहुंची प्राणवायु: फिलिप्स कंपनी के 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचे सतना, सांसद ने CMHO आफिस पहुंचाकर किया सुपुर्द


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • Philips Company’s 25 Oxygen Concentrator Reached Satna, MP Delivered By Delivering CMHO Office

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार अवधिया को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपते सांसद।

  • दो दिन पहले अमेरिका से मुंबई फिर भोपाल होते हुए आए थे सतना

देश प्रदेश में बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण के बीच सतना जिले के लिए राहत भरी खबर आई है। यहां अमेरिका की फिलिप्स कंपनी द्वारा 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजे गए है। बताया गया कि देशभर में आक्सीजन सिलेंडरों की मारामारी चल रही है। लोग प्राणवायु के आभाव में तिल तिल कर मर रहे है। ऐसे में सतना लोकसभा से भाजपा के सांसद गणेश सिंह की पहल पर यूएस की कंपनी ने दरियादिली दिखाई है।

ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दो दिन पहले एयर मार्ग से अमेरिका टू मुंबई फिर भोपाल होते हुए सतना आए थे। जिनको सोमवार की दोपहर 1 बजे सांसद गणेश सिंह की मौजूदगी में धवारी स्थित सीएमएचओ कार्यालय पहुंचाने के बाद सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार अवधिया को सौंप दी गई है। जिनका वितरण जिला अस्पताल, मैहर सिविल अस्पताल और नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को छोड़कर अन्य ग्रामीण अस्पतालों में किया जाएगा।

300 और आएंगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
सांसद गणेश सिंह ने मीडिया को बताया है कि 300 और क्सीजन कंसंट्रेटर अमेरिका से आएंगे। जिनको फिलिप्स कंपनी सहित अन्य कंपनियां मिलकर देंगी। वहीं राज्य सरकार की ओर से बीते दिन 8 टन वाले टैंक्टर में आक्सीजन का एक कनसायमेंट आया था। हमारी प्रदेश सरकार से मांग है कि एक सप्ताह में एक टैंक जरूर जिले के लिए मिले। जिससे आक्सीसन का रूटीन जिलेभर में बना रहे। वहीं अभी सतना जिले में दो आक्सीजन के प्लांट चल रहे है। जिला अस्पताल का प्लांट प्रक्रिया धीन है। जिसको भी मशीन आते ही चालू कर दिया जाएगा। साथ ही अन्य कंपनियों से और प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है।

मोदी के नेतृत्व में महामारी से मिलेगी विजय
सांसद ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में इसी प्रकार से बड़ी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आपूर्ति होनी है। हम सावधानी व स्वास्थ्य सुविधाएं के बल पर कोविड-19 से जंग जीतने में सफल होंगे। मेरा पूरा प्रयास है कि जिले की सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पर्याप्त उपलब्धता रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निश्चित ही हम इस महामारी पर विजय प्राप्त करेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link