पानी की आड़ में बना रहे थे टॉयलेट क्लीनर: खुरई में आरओ वाटर प्लांट पर प्रशासन की टीम ने दी दबिश, 411 लीटर टॉयलेट क्लीनर और 1240 लीटर एसिड की जब्त

पानी की आड़ में बना रहे थे टॉयलेट क्लीनर: खुरई में आरओ वाटर प्लांट पर प्रशासन की टीम ने दी दबिश, 411 लीटर टॉयलेट क्लीनर और 1240 लीटर एसिड की जब्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • The Administration Team Gave The Dabish, 411 Liters Toilet Cleaner And 1240 Liters Of Acid Confiscated At RO Water Plant In Khurai

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्रवाई के दौरान मौके से टॉयलेट क्लीनर व एसिड जब्त की। 

  • खुरई में अग्रवाल ट्रेडर्स पर पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई, गंगाधारा के नाम से बेचते है पानी

सागर जिले के खुरई में आरओ वाटर प्लांट की आड़ में टॉयलेट क्लीनर बनाने का अवैध धंधा चल रहा था। अवैध कारोबार की भनक लगते ही सोमवार दोपहर पुलिस और प्रशासन की टीम ने अग्रवाल ट्रेडर्स के प्लांट पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से टॉयलेट क्लीनर और 1240 लीटर एसिड जब्त किया है। मामले में पुलिस व प्रशासन की टीमें छानबीन कर रही हैं। सूचना के अनुसार खुरई में अग्रवाल ट्रेडर्स के आरओ वाटर प्लांट से पानी गंगाधारा के नाम से बेचा जाता है। लेकिन पानी की आड़ में टॉयलेट क्लीनर बनाने का काम चल रहा था। मुखबिर ने मामले की सूचना सीएमओ भैयालाल सिंह बघेल को दी। मामले की सूचना मिलते ही उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और टीम के साथ मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंचे।

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 31 केन में कुल 1240 लीटर एसिड (HCL) जब्त किया है। वहीं 411 लीटर टॉयलेट क्लीनर बरामद किया गया है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से टीम ने प्लांट और टॉयलेट क्लीनर बनाने के संबंध में दस्तावेज मांगे। लेकिन वह दस्तावेज नहीं दिखा पाए। टीम ने कार्रवाई करते हुए एसिड व टॉयलेट क्लीनर जब्त कर कमरे को सील किया है।

भोपाल से 8 रुपए लीटर में खरीदा था एसिड

कार्रवाई के दौरान छानबीन में सामने आया कि प्लांट संचालक ने एसिड भोपाल से खरीदा था। वह एसिड 8 रुपए लीटर में लेकर आए थे। लेकिन एसिड खरीदी के संबंध में बिल व अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं।

सीएमओ भैयालाल सिंह बघेल ने बताया आरओ प्लांट में टॉयलेट बनाए जाने की सूचना पर कार्रवाई की है। मौके से बड़ी मात्रा में एसिड व टॉयलेट क्लीनर जब्त किया है। मामले में जांच कर रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई टीम में तहसीलदार इसरार अहमद खान, सीएमओ भैयालाल सिंह बघेल, खुरई थाना प्रभारी अनूप सिंह, एसआई सतेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

कार्रवाई कर प्लांट के कमरे को सील किया गया।

कार्रवाई कर प्लांट के कमरे को सील किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link