वैगनआर और सैंट्रो में कौन सी कार है बेहतर जानिए.
Maruti Wagne R में आपको 998cc का इंजन मिलेगा जो 67 bhp की पावर और 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इस कार में आपको 5 स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा. वहीं हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Santro में 1086 cc का इंजन दिया है जो 68 bhp की पावर और 99 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
नई दिल्ली. कार खरीदना मिडिल क्लास फैमली का सपना होता है. इसलिए ज्यादातर लोगों पूरी जांच परख के बाद ही अपनी फैमिली के हिसाब से कार का चुनाव करते है. ऐसे में हम आपके लिए मिडिल क्लास फैमली में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Wagon R और Santro के बीच का कंपेरिजन लेकर आए है. जिसे पढ़कर आप अपने हिसाब से एक बेहतरीन कार का चुनाव कर सकते हैं. आपको बता दें ये कंपेरिजन Carwale India के द्वारा किया गया है. जिसमें दोनों की कारों को कुछ ऐसे पहलू के बारे में बताया गया है. जिनके बारे में हम कार खरीदने से पहले कतई नहीं सोचते. आइए जानते है इन दोनों ही कारों के बारे में… Wagon R और Santro की कीमत – इन दोनों ही कारों की कीमत की बात करें तो इनकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से कम है. जहां मारुति Wagon R की एक्स शोरूम कीमत 4 लाख 80 हजार रुपये है वहीं Santro की कीमत थोड़ी कम 4 लाख 74 हजार रुपये है. यह भी पढ़ें: ऑल्टो और सैंट्रो जैसी सस्ती कारों पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, बचाएं पूरे 52,000 रुपये तक Wagon R और Santro का इंजन – मारुति Wagner में आपको 998cc का इंजन मिलेगा जो 67 bhp की पावर और 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इस कार में आपको 5 स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा. वहीं हुंडई ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Santro में 1086 cc का इंजन दिया है जो 68 bhp की पावर और 99 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. आपको बता दें इस कार में भी आपको वैगनआर की तरह 5 स्पीड ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा.यह भी पढ़ें: Tata Harrier, टिगोर और टियागो पर मिल रही है बंपर छूट, यहां पढ़ें पूरा ऑफर Wagon R और Santro का माइलेज – पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ये जानान जरूरी है कि, आप जो कार खरीदने जा रहे है. उसका माइलेज कितना है, क्योंकि आप कार एक बार खरीद तो लोगे लेकिन उसमें पेट्रोल आपको हमेशा महंगा ही भरवाना पड़ेगा. इसलिए जो कार ज्यादा माइलेज देती है उसे आज के हिसाब से सबसे बेहतर माना जाएगा. Carwale India के अनुसार मारुति वैगनआर 21.79 Kmpl का माइलेज देती है और हुंडई सैंट्रो 20 kmpl का माइलेज देती है.