भोपाल में दुष्कर्म: BHMS डॉक्टर बताकर युवती से 5 साल तक ज्यादती की; शादी की बात सुनते ही छोड़ा

भोपाल में दुष्कर्म: BHMS डॉक्टर बताकर युवती से 5 साल तक ज्यादती की; शादी की बात सुनते ही छोड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Live in Ke Side Effects; Girlfriend Cheated By Her Lover In Madhya Pradesh Bhopal Ayodhya Nagar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवती ने करीब 5 साल तक दुष्कर्म किए जाने के बाद मामले की शिकायत की। – प्रतीकात्मक फोटो

  • मोहल्ले में रहने के कारण उनकी जान-पहचान हो गई थी

भोपाल में एक महिला से ज्यादती की किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को BHMS डॉक्टर बताकर पीड़िता से पहचान बनाई थी। करीब 5 साल तक महिला से ज्यादती करने के बाद शादी की बात सुनते ही भाग गया। हालांकि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार 24 साल की युवती एक निजी अस्पताल में जॉब करती है। वह अयोध्या नगर इलाके में रहती है। उसने बताया कि अयोध्या नगर इलाके में रहती है। उसकी पहचान मोहल्ले में रहने वाले मधुर कुमार नाम के युवक से करीब छह साल पहले हुई। उसने खुद को BHMS डॉक्टर बताता था। उसने कहा कि वह दवाइयों का कारोबार भी करता है।

इस कारण वे आपस में मिलने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई। पीड़िता ने आरोप लगाए कि मधुर ने उससे शादी का वादा किया। इसी का झांसा देकर उसने 15 सितंबर 2016 में पहली बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार शादी करने और घर वालों से मिलने की बात कहते हुए उससे ज्यादती करता रहा।

अब शादी से साफ मना कर दिया
पीड़िता ने बताया कि उसके संबंधों के बारे में सबको पता चल गया। पिछले दिनों जब उसने शादी करने के लिए दबाव डाला तो मधुर ने साफ मना कर दिया। काफी मनाने के बाद भी जब नहीं माना तो उसके खिलाफ शिकायत करने के बारे विचार किया।

अब वह किसी और लड़की से शादी करना चाहता है। पुलिस ने आरोपी मधुर को गिरफ्तार कर लिया। वह मुरैना जिले का रहने वाला बता रहा है। भोपाल में किराए का मकान लेकर रहता है। पुलिस को अभी तक उसके पास से BHMS की डिग्री नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं…



Source link