- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Nurse Who Got The Government Job Said It Is No Less Than A Dream For Us, We Cannot Believe That In Such A Short Time We Got A Government Job.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अश्विनी जोया ने कहा कि इतने कम समय में सरकारी नौकरी मिली, अब हमारी दायित्व मानव सेना है।
कोरोना काल में हमें बहुत चुनौतीपूर्ण दायित्व मिला है। हमें शासकीय नौकरी मिली है। हमारा दायित्व और अधिक बढ़ जाता है। इतने कम समय में हमारा चयन होगा या हमारे लिए किसी सपने से कम नहीं है। हमारा सपना आज पूरा हो गया है। लेकिन इतनी जल्दी सपना पूरा होगा यह हमने सोचा भी नहीं था। हमें तो विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इतने कम समय में हमें नौकरी मिल जाएगी। यह बात नर्स के रूप में सरकारी नौकरी पाने वाली युवतियों ने कहा।
नर्स के रूप में चयनित भावना ठाकुर, अश्विनी जोया, ज्योति सोलंकी ने कहा कि आज चुनौतीपूर्ण समय में हमें सेवा का मौका मिला है। यह हमारे लिए पीड़ित मानवता की सेवा का अवसर है। हम जी-जान से समर्पण भाव से सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की जंग जीतने के लिए हम सैनिक के रूप में शासन प्रशासन के सहयोगी बनेंगे। बता दें कि इनकी यह नियमित और स्थाई नियुक्ति है, जिसमें उन्हें 35-40 हजार रुपए प्रति माह की सैलरी मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट के आधार पर एक रिकॉर्ड समय में पूरी की गई है।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने नियुक्ति पत्र सौंपे।
229 में से 178 नर्सों की भर्ती इंदौर के लिए हुई
कोविड महामारी के बीच एमजीएम मेडिकल कॉलेज और खंडवा मेडिकल कॉलेज में 229 नर्सों की नियुक्ति कर दी गई है। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट व संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने चयनित नर्सों को प्रमाण पत्र बांटे। इन सभी नर्सों को कोविड अस्पतालों में सेवा का अवसर मिलेगा। गत 26 अप्रैल को एमपी ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा करवाई गई थी। रिकॉर्ड समय में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। एमजीएम मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित ने बताया कि इंदौर में 178 नर्सों की नियुक्ति हुई है। खास बात यह है कि किसी तरह के इंटरव्यू नहीं लिए गए। परीक्षा के आधार पर सीधे नियुक्ति की गई।
किसने क्या कहा…
- कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में अब मेडिकल चिकित्सा विभाग को नया दस्ता मिल गया है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि समाज को आज आप लोगों की विशेष जरूरत है। भर्ती प्रक्रिया को बहुत जल्दी पूरा किया गया है। इस जटिल प्रक्रिया को अथक मेहनत से कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने पूरा किया है।
- सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आज विकट समय है, हमें घबराना नहीं है। आपकी हिम्मत ही मरीज को नया जीवन देगी। आपको धैर्य और पूर्ण निष्ठा से काम करना होगा। आपको सेवा को मौका मिला है। आप आमजन के विश्वास पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि आज के समय में इतनी जल्दी कोई भी भर्ती प्रक्रिया पूरी करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
- संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की गई है। इस प्रक्रिया के तहत योग्यता, मेरिट और पारदर्शिता के साथ 229 नर्सों का चयन किया गया है। इन्हें 6 अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें से 178 पद इंदौर के लिए तथा 51 पद खंडवा के लिए हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि चयनित नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया गया है और वह लोग आज ही ज्वाॅइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि चयनित नर्सिंग स्टाफ कोरोना के खिलाफ जंग में हमारे सैनिक हैं। इनके प्रयासों से कोरोना की जंग हम निश्चित ही जीतेंगे।