ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने बाबर आजम: पाकिस्तान के लिए बतौर कप्तान शुरुआती 4 टेस्ट जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने; एलिसा हिली को वुमन्स कैटेगरी में मिला अवॉर्ड

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने बाबर आजम: पाकिस्तान के लिए बतौर कप्तान शुरुआती 4 टेस्ट जीतने वाले पहले खिलाड़ी भी बने; एलिसा हिली को वुमन्स कैटेगरी में मिला अवॉर्ड


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Babar Azam And Alyssa Healy Named ICC Player Of The Month For April | Babar First Pakistan Captain To Win His Opening 4 Tests

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दुबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली ने अप्रैल में 3 मैच में 155 रन बनाए। वहीं, बाबर ने इस महीने में 10 मैच में 533 रन बनाए।

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को अप्रैल महीने के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने अप्रैल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। वे बतौर कप्तान अपने पहले 4 टेस्ट जीतने वाले पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी भी हैं। वहीं, वुमन्स कैटेगरी में यह अवॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली ने जीता।

बाबर ने पिछले महीने कोहली को पीछे छोड़ा
ICC ने सोमवार को मेन्स और वुमन्स कैटेगरी में अप्रैल में शानदार परफॉर्म वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बाबर ने पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 82 बॉल पर 94 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत उन्होंने करियर बेस्ट 865 पॉइंट हासिल किए थे और ICC वनडे रैंकिंग में बैट्समैन की लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ नंबर-1 बने थे। साथ ही पाकिस्तान ने 3 मैच की वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम किया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अप्रैल में टी-20 में शतक लगाने के बाद बाबर आजम।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अप्रैल में टी-20 में शतक लगाने के बाद बाबर आजम।

बाबर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया
वहीं, 4 मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में बाबर ने 59 बॉल पर 122 रन की पारी खेली थी। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को टी-20 सीरीज में 3-1 से हराया था। पाकिस्तान की टीम शानदार फॉर्म में है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतकर लगातार छठी सीरीज में जीत हासिल की।

लगातार 6 सीरीज जीती पाकिस्तानी टीम
टीम ने इसी साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका को अपने घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज और 2-1 से टी-20 सीरीज में हराया था। इसके बाद रिटर्न सीरीज में अफ्रीकी टीम को उनके घर में 2-1 से वनडे और 3-1 से टी-20 सीरीज में हराया। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-1 से टी-20 और 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतकर लगातार छठी सीरीज अपने नाम की।

जिम्बाब्वे को पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।

जिम्बाब्वे को पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।

कब-कब पाकिस्तान ने यह कारनामा किया?
यह छठी बार है जब पाकिस्तान ने लगातार 6 या इससे ज्यादा सीरीज जीती हो। इससे पहले 2011-12 में टीम ने लगातार 13, 2015-16 में लगातार 9, 2001-02 में लगातार 8 और 1993-94 और 2017-18 में लगातार 6 सीरीज जीती थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन एहसान मनी ने पाकिस्तानी टीम को इसके लिए बधाई भी दी।

हिली को वुमन्स कैटेगरी में सम्मान
वुमन्स कैटेगरी में ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाली हिली ने पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 3 मैच में 51.66 की औसत और 98.72 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए थे। इसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को सीरीजी में क्लीन स्वीप किया। हिली सीरीज की लीडिंग रन स्कोरर रही थीं। क्लीन स्वीप के साथ ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम फिलहाल 24 वनडे से अजेय है।

खबरें और भी हैं…



Source link