- Hindi News
- Local
- Mp
- First Registration Done Again, Vaccination Will Come Again In June And Vaccine Will Be Introduced In India
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी नागरिक डेनी हार्बर को टीका लगाते स्वास्थ्य कर्मी।
भारत में अतिथि को देव का दर्ज दिया गया है। पहले दूसरे देशों को हम वैक्सीन दिया है। अब इंदौर में अमेरिकी नागरिक को वैक्सीन लगाया गया। वैक्सीन लगने के बाद अमेरिकी नागरिक ने कहा, मुझे भारत की वैक्सीन पर भरोसा है, इसलिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। जून में दूसरे डोज के लिए फिर आऊंगा। भारत में लगने वाली वैक्सीन को लेकर अभी ऐसा कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है कि इसे कोई विदेशी लगवा सकता है या नहीं।
सोमवार दोपहर सुखलिया क्षेत्र के कम्युनिटी हॉल में अमेरिकन युवक को वैक्सीनेशन की लाइन में देखकर कई लोग चौक गए। वहां पर मौजूद टीकाकरण अधिकारियों ने बातचीत की तो अमेरिकी नागरिक डेनी हार्बर ने उन्हें बताया कि वह सुखिया में अपने एक जानने वाले के यहां आए हैं। उन्होंने मोबाइल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था। उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए अपना पासपोर्ट नंबर रिफरेंस के रूप में डाला था।
ऑन लाइन कराया रजिस्ट्रेशन
सुखलिया क्षेत्र के पूर्व पार्षद राजेंद्र राठौड़ मौके पर मौजूद थे। उन्होंने डेनी से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि भारत की वैक्सीन को उन्हें पूरा भरोसा है। वह समझ गए कि भारत के लोग मुसीबत के वक्त हमेशा साथ खड़े रहते हैं। वही डेनी मैसेज के माध्यम से राजेन्द्र राठौर से यह कह कर भी गए कि जून के पहले सप्ताह में दूसरा डोज लगवाने इंडिया ही आऊंगा ।
जून में फिर भारत आकर वैक्सीन लगवाऊंगा
बताया जा रहा है कि डेनी भारत घूमने आया है और जब मालूम पड़ा कि यहां किया जा रहा वैक्सीनेशन सुरक्षित और सक्सेस हैं तो उसने भी ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया। उन्हें इंदौर का केन्द्र मिला, जिस पर कल वह यहां पहुंचे थे।
इंदौर में 8 लाख टीके लगाए गए हैं
इंदौर में पिछले पांच माह से किए जा रहे वैक्सीनेशन में अभी तक 8 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 68 हजार 781 फ्रंटलाइन वर्कर और 73 हजार 888 हेल्थ वर्कर सहित अन्य टीके आम जनता को लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मुताबिक 16 जनवरी से लेकर 8 मई तक कुल 4173 हेल्थ केयर वर्कर्स को प्रथम डोज तथा 32 हजार 152 हेल्थ वर्करों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। इसी प्रकार 43 हजार 865 फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रथम डोज तथा 24 हजार 916 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरा डोज लगाया गया है।
इसी प्रकार 45 से 56 वर्ष उम्र वाले 3 लाख 94 हजार 76 लोगों को प्रथम डोज तथा इसी उम्र के 43 हजार 317 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका हैं। 60+ वालों वाले कुल 2 लाख 28 हजार 395 लोगों को प्रथम डोज और इसी उम्र के 64 हजार 965 लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। 18 से 44 वर्ष वाले कुल 2905 लोगों को प्रथम डोज लगाया गया है।