- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- OTP Did Not Come, 93 Thousand Disappeared From CALL Account, Bank’s Reply To Customer Complaint Amount Went To Prime Minister’s National Relief Fund
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल इमेज।
- ग्राहक स्वयं है दिल्ली में आईटी कंपनी में डिप्टी मैनेजर।
भिंड के एक युवक के बैंक खाते से मार्च में 93 हजार रुपए गायब हो गए। जब युवक की वेतन आई तो खाते में बैंक बैलेंस कम दिखा। इस पर युवक को शक हुआ और उसने बैंक खाता ऑनलाइन जांचा तो रुपए गायब पाए। तब से अब तक युवक लगातार बैंक से पैसा गायब होने की जानकारी देने की मांग रहा है। बैंक ने अब तक सिर्फ इतनी ही जानकारी दी है कि आपकी यह राशि प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) में ट्रांसफर हुई है।
अब ग्राहक, बैंक से पूछ रहा है कि बिना ओटीपी व कॉल आए खाते से राशि कैसे स्थानांतरित हुई? वहीं, PMNRF के कौन से खाते में राशि गई है? यह जवाब एक महीने बाद भी बैंक नहीं दे सकी। ग्राहक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस थाने में की। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
भिंड शहर के हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाली दीपक उपाध्याय, दिल्ली में आरआईसी अंडर मिनिस्ट्री ऑफ पॉवर के स्मार्ट ग्रेड के आईटी सेल में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ है। ग्राहक, भारत सरकार की ओर से जंबू के आईटी संबंधी मामलों को देखता है। ग्राहक, आईटी संबंधी मामलों में एक्सपर्ट है। दीपक का एसबीआई बैंक भिंड में खाता है।दीपक की मार्च महीने के अंतिम दिन सैलरी आई तो बैंक स्टेटमेंट में कोई बढ़ोत्तरी न होकर रुपए कम होना दर्शाया गया। ग्राहक ने ऑनलाइन बैंक खाते को खंगाला तो 93 हजार से अधिक की ठगी होना पाई । इसके बाद बैंक की दो दिन छुट्टी थी।
ग्राहक दिल्ली से सीधे भिंड आया और बैंक खाते में लिखित में शिकायत की। इसके बाद लगातार ग्राहक पूरे मामले की पड़ताल में जुटा रहा। बैंक में की गई शिकायत के आधार पर अब तक केवल इतनी जानकारी मिली है कि आपके बैंक खाते से PMNRF में रुपए ट्रांसफर हुए। साइबर ठगी को लेकर ग्राहक द्वारा सवाल उठाए गए कि आखिर बिना ओटीपी आए कैसे ट्रांसफर हुए। जब बैंक से पूरे मामले में खाते में पैसा वापस किए जाने के लिए शिकायत की गई तो बैंक मैनेजर ने FIR कराई जाने के बारे में कहा। अब पीड़ित ने कोतवाली थाने में FIR करा दी।
बैंक से पूछे यह सवाल, जवाब देने से कतराए बैंक अफसर
ग्राहक दीपक द्वारा एसबीआई बैंक के उच्च प्रबंधन से लिखित शिकायत कर बैंक से ऑनलाइन ठगी करने होने का जवाब मांग रहा है। ग्राहक द्वारा पूछा जा रहा है कि
– PMNRF के कौन से खाते में और किस ब्रांच में पैसा ट्रांसफर हुआ?
– कौन सा पेमेंट गेटवे का यूज किया गया?
– ग्लोबल आईपी एड्रेस, डिवाइस आईपी और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का नाम क्या है?
– पेमेंट ट्रांसफर के लिए डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड किस को यूज किया गया है। यदि डेबिड कार्ड यूज किया गया तो उसका नंबर व सीसीवी नंबर क्या है? यदपि क्रेडिट कार्ड यूज हुआ है तो कार्ड का नंबर व ओटीपी नंबर क्या है?
– राशि ट्रांसफर किए जाते समय बैंक की ओर से ओटीपी नंबर जनरेट हुआ या नहीं। यदि हुआ तो मोबाइल नंबर पर आया क्यों नहीं?
– मेरे साथ हुई धोखाधड़ी के बाद राशि वापस मेरे खाते में कब तक आएगी?
इन सभी प्रश्नों पर बैंक द्वारा दिए जाने वाले जवाबों से ग्राहक दीपक का कहना है कि कोई संतोष जनक उत्तर नहीं दिया जा रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।