Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर के आदेश के बाद बिजली कंपनी ने लगाई काउंटर बंद रहने की सूचना।
- 1.5% पेनाल्टी ना चुकाना पड़े इसलिए लोग कोरोना संक्रमण भी भूले
आखिरी तारीख और पेनाल्टी देखते हुए पॉवर हाउस रोड स्थित बिजली बिल भुगतान काउंटर पर लॉकडाउन के बावजूद लोगों की भीड़ लगी रही। दोपहर में संक्रमण फैलने के बाद 50 लोग कतार में खड़े थे। लोग इसलिए खड़े थे ताकि उन्हें 1.5 फीसदी पेनाल्टी ना चुकाना पड़े।
बिजली कंपनी को तो बस वसूली की चिंता थी। इसकी जानकारी कलेक्टर तक पहुंची तो कलेक्टर ने यह काउंटर भी 17 मई तक स्थगित रखने के आदेश जारी किए। इसके बाद बिजली कंपनी ने इसकी सूचना लगाई। प्रस्ताव भेजेंगे : बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री विनय प्रतापसिंह ने बताया इमरजेंसी के लिए काउंटर खोल रखे थे। चूंकि 17 मई आखिरी तारीख है। इससे ड्यू डेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजेंगे।