अब MP के पन्ना में नदी में मिली दो लाशें: रूंज नदी में एक मृतक को सफेद दाग तो दूसरे की मौत कैंसर से; कलेक्टर का दावा- मान्यता अनुसार जल दाग किया, 6 लाशें तैरने की बात अफवाह है

अब MP के पन्ना में नदी में मिली दो लाशें: रूंज नदी में एक मृतक को सफेद दाग तो दूसरे की मौत कैंसर से; कलेक्टर का दावा- मान्यता अनुसार जल दाग किया, 6 लाशें तैरने की बात अफवाह है


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पन्नाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

रूंज नदी में इस तरह लाशें उतरा रही थीं।

पन्ना जिले की रूंज नदी में लगभग दो किलोमीटर तक सर्चिंग कर ली गई। इसमें दो लाश मिली है। एक मरने वाले को सफेद दाग तो दूसरे को कैंसर था। इसी वजह से मान्यताओं के अनुसार इनका अंतिम संस्कार नहीं करते हुए जलदाग दिया गया था। छह लाशें मिलने की बात को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि यह केवल अफवाह थी। हालांकि नदी में लाश मिलने के बाद तैनाती बरकरार है और प्रशासन दूसरे पहलुओं पर भी नजर रखे हुए है।

पन्ना जिले से बहने वाली केन की सहायक नदी रूंज में लाशों के ढेर देखे जाने की अफवाह के बाद सरकारी अमला चौकस हो गया। नन्दनपुर गांव के पास रूंज नदी से ये शव किनारे लग गए थे। ग्रामीणों का कहना था कि हमने छह शव देखे है। कलेक्टर संजयकुमार मिश्र ने बताया कि पूरी तरह से सर्चिंग कर ली गई। अभी तक दो शव मिले है।

कलेक्टर-एसपी मौके पर डटे
बुधवार दोपहर को कलेक्टर संजयकुमार मिश्र ने दैनिक भास्कर को बताया कि सूचना के बाद हम तत्काल सक्रिय हो गए। अभी एसपी और मैं गांव में ही हूं। दो शव मिले है। इनमें से एक व्यक्ति को सफेद दाग थे और दूसरा कैंसर से पीड़ित था। परिवार वालों ने मान्यताओं के अनुसार इनका अंतिम संस्कार नहीं करते हुए शव नदी में प्रवाहित किए थे। अब नदी में कोई शव होने की संभावना नहीं है। एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सर्चिंग पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने कहा कि शाम को विस्तार से जानकारी दे दी जाएगी।

कई शव देखे जाने की बात ग्रामीणों ने कही
मंगलवार को ग्रामीणों ने बताया कि नदी में वे अब निस्तार नहीं कर पा रहे है। कुछ ग्रामीणों ने छह तो किसी ने तीन शव देखे जाने की हामी भरी थी। इसके अलावा नदी की तलहटी में और भी शव होने की आशंका ग्रामीणों ने व्यक्त की थी। इसके बाद अजयगढ़ एसडीएम, तहसीलदार और कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंच गए।

खबरें और भी हैं…



Source link