कोरोना से जंग में भारत के साथ मैक्ग्रिगोर: मिक्स्ड मार्शल आर्ट स्टार ने लिखा- भारत और वहां के लोग काफी मजबूत, इस लड़ाई में उनके साथ हूं

कोरोना से जंग में भारत के साथ मैक्ग्रिगोर: मिक्स्ड मार्शल आर्ट स्टार ने लिखा- भारत और वहां के लोग काफी मजबूत, इस लड़ाई में उनके साथ हूं


  • Hindi News
  • Sports
  • Mixed Martial Arts Star Wrote India And The People Of India Are Very Strong, I Am With Them In This Fight

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

लंदन15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आयरलैंड के कोनोर मैक्ग्रिगोर MMA के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है।

भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर झेल रहा है। रोज 3 लाख से ज्यादा नए संक्रमित आ रहे हैं और हजारों लोगों की जान जा रही है। ऐसे मुश्किल वक्त में पूरी दुनिया ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई है। इनमें कई स्पोर्ट्स स्टार भी शामिल हैं। इनकी लंबी फेहरिस्त में मिक्स्ड मार्शल आर्ट के स्टार कोनोर मैक्ग्रिगोर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि वे कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के साथ हैं।

तस्वीर साझा कर जताया समर्थन
आयरलैंड के रहने वाले मैक्ग्रिगोर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर भारत और भारतवासियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है। उन्होंने भारत के हैवीवेट फाइटर रैम्सटन एडविन रॉड्रिगेज के साथ ट्रेनिंग के बाद की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, ‘मैं अच्छी तरह जानता हूं कि भारत और भारत के लोग काफी मजबूत हैं। मैं महामारी के खिलाफ इस जंग में उनके साथ हूं। पूरी दुनिया भारत के साथ है।’

रैम्सटन ने कहा शुक्रिया
मैक्ग्रिगोर के इस पोस्ट के बाद रैम्सटन ने उनका शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ‘हमारे महान देश को समर्थन देने के लिए आपका आभार। हम मौजूदा परिस्थितियों से निपटकर जोरदार वापसी करेंगे। स्टे स्ट्रॉन्ग इंडिया।’

खबरें और भी हैं…



Source link