आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद दिनेश कार्तिक ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली है. (PTI)
आईपीएल से घर लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने होम टाउन में कोरोना वायरस की वैक्सीन ले रहे हैं. कप्तान विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा जैसे कुछ खिलाड़ियों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है.
दिनेश कार्तिक ने वैक्सीन लगाते हुए जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने कैमोफ्लेज कैजुअर ट्राउजर पहना हुआ है. इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए क्रिस लिन ने लिखा- कम से कम पहनी हुई पैंट पहन सकते थे. इस पर जवाब देते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा- मैं तुम्हारी तरह शॉर्ट्स पहनने के बारे में सोच रहा था, लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ कि मैं मालदीव में नहीं हूं. इसलिए मैंने इस पैंट को पहन लिया. 
बता दें कि क्रिस लिन और दिनेश कार्तिक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स में एक साथ थे. लिन 2020 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े. पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था. इशांत शर्मा ने सरकारी स्कूल में लगवाई वैक्सीन, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कही खास बात आईपीएल 2021 में क्रिस लिन ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला मैच खेला. इस मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 49 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े. उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की. हालांकि, इस मैच में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.