दुष्कर्मी दंपती गिरफ्तार: मुंहबोली बहन के साथ दुष्कर्म करने वाला भाई और मददगार भाभी पकड़ी, बोले- हमें झूठा फंसाया गया

दुष्कर्मी दंपती गिरफ्तार: मुंहबोली बहन के साथ दुष्कर्म करने वाला भाई और मददगार भाभी पकड़ी, बोले- हमें झूठा फंसाया गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Brother And Sister in law Who Raped Sister And Caught Sister in law, Said We Were Falsely Implicated

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मुरार पुलिस को मिली सफलता, 3 महीने से थे फरार

मुंहबोली बहन को मकान दिखाने के बहाने बुलाने के बाद दुष्कर्म करने वाला भाई और उसकी मददगार भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंपती तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। मुरार थाना पुलिस को उनके घर पर आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घेराबंदी कर उन्हें हाइवे से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दंपती का कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया गया था।

मुरार थाना प्रभारी अजय पवार ने बताया कि तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहे पांच हजार रुपए के ईनामी दुष्कर्म के आरोपी बलवीर सिंह तथा वारदात में सहोयग करने वाली उसकी पत्नी अनिता को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहनपुर हाइवे से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी काफी समय पुलिस से बचते आ रहा था। आरोपियों के नहीं पकड़े जाने पर पुलिस लगातार उनकी तलाश में लगी थी। एसपी ने भी इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अफसरों को फटकार लगाई थी।

यह था पूरा मामला

पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी की पत्नी ने पति के मुंहबोली बहन को मेला घुमाने के नाम पर गिजौर्रा से बुलाया था। इसके बाद मकान दिखाने के लिए उसे वहीं रोक लिया। रात को महिला के साथ उसके मुंहबोले भाई ने दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी की पत्नी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात की शिकायत होने के बाद से ही आरोपी दंपती फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान अमित सांघी ने पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था। इसके बाद से ही पुलिस दबिश दे रही थी और आरोपी पुलिस से बचने के लिए हर दो से तीन दिन में अपना ठिकाना बदल रहे थे।

खबरें और भी हैं…



Source link