International Nurses Day: सचिन तेंदुलकर ने किया नर्सिंग स्टाफ को सलाम, ट्वीट ने जीता दिल

International Nurses Day: सचिन तेंदुलकर ने किया नर्सिंग स्टाफ को सलाम, ट्वीट ने जीता दिल


अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर सचिन ने किया नर्सिंग स्टाफ को सलाम (फोटो-सचिन ट्विटर)

अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे (International Nurses Day) के मौके पर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने नर्सिंग स्टाफ को सलाम, कहा महामारी में उनकी अहमियत को बहुत ज्यादा समझा

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ के मौके पर देश के नर्सिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी ने सभी को हर बार से अधिक उनकी अहमियत का अहसास कराया है. देश फिलहाल कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और हर दिन संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं. तेंदुलकर ने कहा, ‘ वो चुपचाप मानवता की सेवा कर रहे हैं. जब हम बीमार होते हैं तो हमारे लिए उनकी रातों की नींद उड़ जाती है और वे चिंतित होते हैं. इस महामारी में हमने हर बार से अधिक उनकी अहमियत को समझा. आपने हमारे लिए जो किया उसके लिए आभारी हैं. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं.’ इस ट्वीट के साथ तेंदुलकर ने तीन नर्सों की तस्वीर भी डाली जो मिजोरम और त्रिपुरा की सीमा पर असम के दूरदराज इलाके के माकुंदा अस्प्ताल में जरूरतमंदों की सेवा कर रही हैं. सचिन तेंदुलकर ने दी है कोरोना को मात तेंदुलकर 27 मार्च को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद वह आठ अप्रैल को घर लौटे थे. तेंदुलकर ने देशभर में कोविड राहत कार्य में मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए हैं और प्लाज्मा दान करने का भी वादा किया है. अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस दुनिया भर में 12 मई को इंग्लैंड की समाज सेविका फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के मौके पर मनाया जाता है.

सचिन तेंदुलकर ने किया नर्सिंग स्टाफ को सलाम

इंग्लैंड जाने वाले खिलाड़ियों की चिंता खत्म, बीसीसीआई की टीम घर जाकर करेगी कोरोना टेस्ट बता दें सचिन तेंदुलकर मंगलवार को बेहद दुखी थे क्योंकि टीम इंडिया के लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कोविड-19 के चलते अपने पिता को खो दिया. सचिन ने ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ये बुरी खबर सुनकर उनका दिल ही टूट गया.









Source link