पहले दिया हार का जख्म… फिर मारा अपने बयान का हथौड़ा, PAK को पीटने के बाद इस भारतीय का धमाका

पहले दिया हार का जख्म… फिर मारा अपने बयान का हथौड़ा, PAK को पीटने के बाद इस भारतीय का धमाका


T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलंबो में रविवार को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. टीम इंडिया की जीत के बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि हम दोनों देशों के बीच की दुश्मनी नहीं बल्कि क्रिकेट के बारे में सोच रहे थे. बता दें कि भारत ने रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई.

PAK को पीटने के बाद इस भारतीय का बड़ा बयान

अक्षर पटेल ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हमारा फोकस पूरी तरह हमारे प्लान को एग्जीक्यूट करने का था, जो सफल रहा. अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम भारत की बल्लेबाजी बनाम पाकिस्तान की गेंदबाजी जैसी चीजों के बारे में नहीं सोच रहे थे. हम मैच के दौरान अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी को योजना के मुताबिक करने की सोच रहे थे.’

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान के जले पर छिड़का नमक!

अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम पाकिस्तान के खिलाफ दुश्मनी नहीं बल्कि एक टीम के खिलाफ मैच के बारे में सोच रहे थे. जब भी मैं खेल रहा होता हूं, तो मैं दूसरों के बारे में नहीं सोचता. मैं किसी राइवलरी या ऐसी किसी भी चीज के बारे में नहीं सोचता.’ अक्षर पटेल ने भारतीय टीम को कोलंबो में मिले दर्शकों के समर्थन पर कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जहां भी खेलते हैं, दर्शकों का समर्थन मिलता है. पिछली बार वेस्टइंडीज में भी हमें समर्थन मिला था. हमारे समर्थक हर जगह हमें सपोर्ट करते हैं.

‘गेंद घूम रही थी’

ईशान किशन की 77 रन की पारी की तारीफ करते हुए अक्षर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उनकी शानदार पारियों में से एक थी, क्योंकि यह इतना आसान नहीं था. गेंद घूम रही थी, कुछ लाइट्स में सीधी जा रही थी, इसलिए यह आसान नहीं था. ईशान किशन के पास आत्मविश्वास है और स्किल भी. पारी के दौरान उसने चारों तरफ शॉट लगाए.’

अक्षर पटेल ने बाबर आजम और उस्मान खान के विकेट लिए

अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने बाबर आजम और उस्मान खान के विकेट लिए. मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए थे. पाकिस्तान 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई और 61 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई.



Source link