नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू।- फाइल फोटो
पंजाब के पूर्व मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू से 10 करोड़ की ठगी के मामले में सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले के आरोपी बिल्डर गगनदीप सिंह को एक सप्ताह के भीतर दुबई से भारत लौटक
.
बता दें कि इस मामले में 24 अक्टूबर 2024 में शिकायत दर्ज हुई थी। आरोपी ने खुद को बिल्डर बताते हुए शोरूम में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया और 10 करोड़ की ठगी कर ली। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बिल्डर देश छोड़ कर दुबई भाग गया था। सोमवार को कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।
नवजोत कौर सिद्धू ने साल 2024 में पुलिस को शिकायत दी थी।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला….
2018 में मुलाकात हुई, प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा दिया नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने इस मामले की शिकायत 24 अक्टूबर 2024 को दर्ज कराई थी। नवजोत कौर ने बताया कि 2018 में लोकल बॉडीज विभाग चंडीगढ़ में मोहाली के बिल्डर गगनदीप सिंह इस्पुजानी से उनकी मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान गगनदीप ने उन्हें, उनके भाई अरविंदर सिंह और भाभी मैना ग्रेवाल को अपने प्रोजेक्ट्स में पैसा लगाने को कहा।
निवेश के नाम पर 10.35 करोड़ रुपए ले लिए नवजोत कौर के मुताबिक, गगनदीप ने खुद को स्पेस बिल्डर्स, प्रमोटर्स और ओटीएच बिल्डर्स का पार्टनर बताया था। गगनदीप ने मोहाली और जीरकपुर में प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का लालच देकर 10.35 करोड़ रुपए ले लिए। पैसे लेते हुए गगनदीप ने भरोसा दिलाया कि अच्छा मुनाफा मिलेगा। यह पैसे नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए दिए गए।
पैसे मिलने के बाद प्रोजेक्ट्स की अपडेट नहीं दी नवजोत कौर के मुताबिक, 10.35 करोड़ रुपए के बाद उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में अपडेट लेनी शुरू की। इस पर गगनदीप उन्हें इधर-उधर की बातें कहकर टरकाने लगा। कभी बाहर होने का बहाना, कभी अगली तारीख देने लगा। बीच में फोन भी उठाने बंद कर दिया।
न तो रकम लौटाई, न ही कोई प्रॉपर्टी दी, बाउंस चेक थमाए नवजोत कौर के मुताबिक, लगातार होती टालमटोल से परेशान होकर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने तीन चेक थमा दिए, जो बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद 25 अगस्त 2023 को एक समझौता किया गया, जिसमें आरोपी ने रकम या प्रॉपर्टी लौटाने का वादा किया। इस समझौते के गवाह रमेश दुग्गल और गुरविंदर सिंह धामीजा थे। लेकिन आरोपी ने न तो रकम लौटाई, न ही कोई प्रॉपर्टी दी।
24 अक्टूबर 2024 में शिकायत दर्ज कराई, दुबई भागा आरोपी नवजोत कौर के मुताबिक, ठगी का एहसास होने पर उन्होंने 24 अक्टूबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी गगनदीप देश छोड़ दुबई भाग गया। आरोपी गगनदीप ने अग्रिम जमानत की याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी। इसी पर सोमवार को सुनवाई हुई। नवजोत कौर के वकील करण सचदेवा ने बताया कि हाईकोर्ट ने गगनदीप को एक सप्ताह में देश लौटकर सरेंडर करने का आदेश दिया है।

———————
नवजोत कौर सिद्धू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
नवजोत सिद्धू की पत्नी को 850 करोड़ का नोटिस:नींबू पानी, हल्दी और नीम से कैंसर ठीक होने का दावा, छत्तीसगढ़ सिविल-सोसाइटी ने मांगे सबूत

पंजाब कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी का नींबू पानी, कच्ची हल्दी और नीम से कैंसर ठीक करने के दावे पर छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने पत्र लिखकर नवजोत कौर को 850 करोड़ रुपए का नोटिस भेजा है। (पूरी खबर पढ़ें)