कोरोना वैक्सीनेशन: 18+ में बुकिंग वाले नहीं आए तो पहली बार वेटिंग वालों को बुलाया, ताकि बेकार न जाए वैक्सीन

कोरोना वैक्सीनेशन: 18+ में बुकिंग वाले नहीं आए तो पहली बार वेटिंग वालों को बुलाया, ताकि बेकार न जाए वैक्सीन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • If The Booking People Did Not Come In 18+, Then The Waiters Were Called For The First Time, So That The Vaccine Does Not Go Waste.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • 49 सेंटरों में 18 से अधिक उम्र के 5120 लोगों को लगाए गए टीके
  • राजधानी के 52 केंद्रों पर 45+कैटेगरी के 6976 लोगों को वैक्सीन लगाई

राजधानी में बुधवार को 18+ वालों के लिए वैक्सीनेशन में हालात थोड़े बेहतर नजर आए। बुकिंग समस्या को छोड़कर सेंटर पर अच्छी तस्वीर देखने को मिली। डोज बेकार नहीं जाए, इसके लिए कर्मचारी बुकिंग वालों के नहीं आने पर वेटिंग वालों को कॉल करके बुला रहे थे। ताकि डोज बेकार नहीं जाए। 49 सेंटर पर 18+ वाले 5120 लोगों को वैैक्सीन लगाई गई। यानि तय मापदंड से 120 अधिक। जिन को कॉल करके सेंटर पर बुलाया, उनके लिए यह पल किसी सरप्राइज से कम नहीं था। वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहे 45+ के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों में 52 सेंटर बनाए गए थे।

इस वर्ग के 6976 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, इसमें में 5526 को सेकंड डोज लगाई गई। टीकाकरण के अफसरों ने औसतन 500 डोज का इंतजाम किया था। ऐसे शहर के करीब एक दर्जन सेंटर हैं। रात तक पोर्टल पर अपडेट जानकारी के अनुसार नेहरू नगर गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में 483, हायर सेकंडरी गर्ल्स स्कूल बैरागढ़ में 423, जीएमसी लाइब्रेरी में 484, कस्तूरबा अस्पताल में 467, गोविंदपुरा गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में 387, ओल्ड कैंपियन हायर सेकंडरी स्कूल में 456, आनंद नगर हायर सेकंडरी स्कूल में 314 लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई।

टीकाकरण के लिए आज की व्यवस्था

  • 11500 लोगों को लगेगी कोविशील्ड
  • 5300 लोगों को लगेगी कोवैक्सीन
  • 50 सेंटर रहेंगे 45+ कैटेगरी के लिए।

एक मिनट के भीतर ही फुल हो गई बुकिंग

बुधवार शाम 4.15 बजे के बाद बारी-बारी से स्लॉट ओपन किए गए। पहले 3-4 केंद्रों के लिए शेड्यूल बुकिंग शुरू हुई। लेकिन एक मिनट के भीतर ही बुकिंग फुल हो गई। शाम तक टीकाकरण देखने के बाद री-शेड्यूलिंग का निर्णय लिया जाता है। शाम 5 बजे स्टेट्स रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है। वहां देखा जाता है कि कहीं ऐसे कोई केंद्र तो नहीं हैं, जो खाली जा रहे हों। संख्या कम हो तो नए केंद्रों की जानकारी अपलोड होती है।

सरकारी रणनीति… सेकंड डोज वालों को मिले प्राथमिकता

प्रदेश में 45 से अधिक उम्र वाले 50 लाख से ज्यादा लोगों को सेकंड डोज मिलने में दिक्कत आ रही है। स्लाॅट तक बुक नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को सरकार की समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई है। इसमें यह है कि 45 से अधिक उम्र वालों को शेड्यूल के हिसाब से पहली डोज लग रही है, जिससे सेकंड डोज वालों को वैक्सीन मिलने में दिक्कत हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने नए सिरे से टीकाकरण नीति तैयार करने को कहा है क्योंकि जिन लोगों को को-वैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगी है, उन्हें दूसरी डोज 42 दिन बाद लगना जरूरी है। इधर, सरकार का दावा है कि 45+ के लोगों के लिए प्रदेश में 8 लाख वैक्सीन का स्टॉक है।

खबरें और भी हैं…



Source link