कोरोना कर्फ्यू: जहां घूमने की सबसे ज्यादा शिकायतें, वहीं पर सबसे कम एफआईआर

कोरोना कर्फ्यू: जहां घूमने की सबसे ज्यादा शिकायतें, वहीं पर सबसे कम एफआईआर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल टॉकीज चौराहे पर बुधवार को कुछ इस तरह का नजारा दिखा।

  • काजी कैंप, सिंधी कॉलोनी और बैरसिया रोड में रहती है सबसे ज्यादा भीड़, लेकिन 35 दिन में महज 294 केस ही हुए दर्ज
  • पांच खुली दुकानें नगर निगम ने की सील

राजधानी को पुलिस ने 4 जोन में बांटा है। लॉकडाउन उल्लंघन की सबसे ज्यादा शिकायतें काजीकैंप, सिंधी कॉलोनी और बैरसिया रोड क्षेत्र से आती हैं, इसलिए नगर निगम और प्रशासन यहां लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसके बाद भी पुलिस ने इस लॉकडाउन के 35 दिनों के भीतर यहां लॉकडाउन उल्लंघन के महज 294 केस ही दर्ज किए हैं।

कोरोना कर्फ्यू के बाद भी सोमवार को पुराने शहर के इन क्षेत्रों की 12 दुकानों का आधा शटर खोलकर सामान बेचा जा रहा था। नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने दुकानें बंद करवाईं और पांच को सील तक कर दिया गया। रोजाना ऐसे ही हालात नवबहार सब्जी मंडी और सिंधी कॉलोनी में भी बनते हैं।

चारों जोन के बारे में ऐसे समझें

दरअसल, भोपाल पुलिस ने जिले को जोन-1,2,3 और 4 में बांटा है। हर जोन की मॉनिटरिंग एक-एक एएसपी स्तर के अफसर को सौंपी गई है। जोन-1 और 2 की जिम्मेदारी एसपी साउथ (नया शहर) के पास है, जबकि एसपी नॉर्थ (पुराना शहर) जोन-3 और 4 को संभालते हैं।

  • 962 केस दर्ज हुए जोन-1 में।
  • 994 एफआईआर जोन-2 में।
  • 294 केस दर्ज हुए जोन-3 में।
  • 266 केस दर्ज हुए जोन-4 में।

35 दिन में लॉकडाउन उल्लंघन के 2516 केस
पांच अप्रैल से 10 मई के बीच भोपाल जिले में लॉकडाउन उल्लंघन के 2516 केस दर्ज किए गए। इन्हें जोनवार देखें तो सबसे ज्यादा 994 एफआईआर जोन-2 क्षेत्र में की गई, जिसमें एमपी नगर, अशोका गार्डन, शाहपुरा, मिसरोद, बागसेवनिया इलाके आते हैं।

बेवजह घूमने वालों से वसूले 13.24 लाख रुपए
35 दिनों के भीतर बेवजह घूमने वालों से 13 लाख 24 हजार 700 रुपए फाइन वसूला गया है। इनमें सबसे ज्यादा 13181 लोगों के खिलाफ मास्क न पहनने की कार्रवाई हुई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कराने वाले 258 लोगों पर केस दर्ज हुए।

खबरें और भी हैं…



Source link