- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- There Is No Criteria For The Safety Of Workers, Officers And Contractors Are Not Monitoring
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सागर| सिविल लाइन से तिली स्मार्ट राेड पर काम करते मजदूर। इनके बाद सुरक्षा उपकरण नहीं है। जरा सी चूक होने पर जान भी जा सकती है।
- तिली में एक मजदूर की मौत हुई फिर भी अफसर भूल गए सेफ्टी गाइडलाइन
शहर में पहले से लेटलतीफ चल रहे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए जहां अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वहीं निर्माण एजेंसियों भी मनमाफिक काम कर रही हैं। साइड पर इंजीनियरों के मौजूद नहीं होने की वजह से एजेंसियों के कामों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
दूसरी ओर गिनती के मजदूरों से काम कर रही एजेंसियां भी बगैर सेफ्टी गाइडलाइन के काम कर रही हैं। हाल में सीवरेज प्रोजेक्ट में एक मजदूर की मौत होने के बाद भी एजेंसियों द्वारा सेफ्टी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर नगर निगम से लेकर स्मार्ट सिटी तक के काम चल रहे हैं। फिलहाल इनमें गिनती के ही मजदूर लगे हुए हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर एजेंसियों द्वारा कोई प्रबंध नहीं हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों तिली रोड पर काम करते हुए एक मजदूर की मौत हो गई थी। इसके बाद भी कंपनी द्वारा मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए हैं। उधर, एडीबी प्रोजेक्ट में भी काम कर रहे मजदूरों के भी यहीं हाल है।
शहर में चल रहे इन प्रोजेक्ट में नहीं किया जा रहा सेफ्टी गाइडलाइन का पालन
सीवरेज
प्रोजेक्ट को लेकर लाइन बिछाने का काम जारी है। इसमें जेसीबी से गड्ढ़ा कराया जा रहा है। पिछले दिनों एक मजदूर की मौत होने के बावजूद भी सेफ्टी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
पानी लाइन
गड्ढों की खुदाई के दौरान उन्हें सेफ्टी उपकरण नहीं दिए जाते हैं। इतना ही नहीं यहां मजदूरों के साथ नाबालिग बच्चे भी काम करते हुए मिले।
तालाब
झील की सफाई को लेकर मोंगा बंधान के फाउंडेशन के काम किया जा रहा है। रोजाना यहां अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि मानिटरिंग कर रहे हैं, फिर भी मजदूरों से ऐसे ही काम लिया जा रहा है।
स्मार्ट रोड
पुराने आरटीओ के यहां स्मार्ट रोड का काम जारी है। यहां रोड से नालों के चैनल बनाए जा रहे हैं। बुधवार को मजदूर यहां बगैर सुरक्षा मापदंडों के काम करते हुए मिले।