Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पोरसा में दुकान सील करते अधिकारी
- इतनी बड़ी कार्यवाही से दुकानदार भयभीत
- कह रहे दुकान खोलने का थोड़ा समय दे शासन
मुरैना(पोरसा)। लाख प्रयासों के बाद भी प्रशासन को ठेंगा दिखा कर दुकानदार लुका छुपी का खेल खेल रहे थे। इन दुकानदारों से परेशान होकर आज प्रशासन की ओर से 6 सेकड़ा दुकानों को सील कर दिया गया है। इसमें से कुछ दुकानों को कल सील किया गया था।
शासन के आदेश अनुसार कोरोनावायरस एवं कोरोना कर्फ्यू के दरमियान किसी भी व्यक्ति को दुकान खोलने का अधिकार नहीं है। इसका पालन कराने का प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। बावजूद, दुकानदार लुका छुपी कर रहे थे। तंग आकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आज और कल दो दिनों में कस्बे की 600 दुकानों को सील कर दिया है।
यह अधिकारी रहे मौजूद
आज की कार्यवाही में तहसीलदार राजकुमार नागोरिया, नायब तहसीलदार जंडेल सिंह तोमर, पटवारी शांतेश सिंह तोमर ,अरविंद सिंह तोमर, विजेंद्र सिंह तोमर, रामपाल सिंह, शिक्षक उपेन्द्र सिंह तोमर, मनीष कुमार गुप्ता, लोकेंद्र सिंह तोमर, जय सिंह तोमर, मुन्ना लाल शर्मा, कोतवार सिंह, दारा सिंह व दिनेश सिंह शामिल थे। उपरोक्त अमले द्वारा आज सदर बाजार, सब्जी मंडी रोड, इमली चौक आदि स्थानों पर छह सैकड़ा से अधिक दुकानों को सील किया गया। थोक में की गई इस कार्यवाही के बाद दुकानदारों का लुका छुपी का खेल खत्म हो गया है।
अगले आदेश आने तक सील रहेंगी दुकानें
कस्बे की सील की गईं सभी दुकानें शासन के अगले आदेश तक सील रहेंगी। इसके पहले 17 मई तक के लॉकडाउन की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। इन दुकानों के सील करने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
पोरसा मेें बंद बाजार
दुकानों को खोलने का दिया जाए समय
कस्बे के दुकानदारों का कहना है कि शासन उन्हें दुकानों को खोलने का निश्चित समय दे, जिससे उनकी जीवीका भी चलती रहे। दुकानदारों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं। सभी के सामने जीविका का संकट नजर आने लगा है।
खराब होने की सताने लगी चिंता
दुकानदारों ने बताया कि अब उन्हें दुकान में रखे सामान के खराब होने की चिंता सताने लगी है। यह सामान वे सहालग को मद्देनजर रखते हुए लाए थे। उन्होंने बताया कि यदि दुकानें खुलने का समय उन्हें नहीं दिया गया, तो उनका सामान खराब हो जाएगा।
दुकान खोलने की मांग करते कांग्रेस के जनप्रतिनिधि
कांग्रेस ने की मांग
शैलेंद्र सिंह भदोरिया प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस ने, शासन से मांग की है। उन्होंने कहा है, कि दुकानदारों को दुकान खोलने के लिए कुछ समय दिया जाए। उन्होंने इससे उनकी जीविका जारी रह सकेगी। इस प्रकार संपूर्ण लॉकडाउन के चलते लोगों की जिंदगी खतरे में है।