धार जिले में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देश पर लेबड़-जावरा मार्ग पर स्पीड रडार गन के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है।
.
यह कदम जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हाल ही में पुलिस अधीक्षक अवस्थी ने जिले भर के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली थी।
बैठक में अधिक सड़क दुर्घटना वाले मार्गों को चिन्हित कर उन पर प्रभावी प्रवर्तन के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत, एसडीओपी बदनावर अरविंद सिंह तोमर के निर्देशन में लेबड़-नयागांव और बदनावर-उज्जैन रोड पर भी ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
