इंदौर में महिला के साथ गैंगरेप: चोरी करने आए 3 बदमाशों ने 50 हजार चुराए, फिर चाकू अड़ाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

इंदौर में महिला के साथ गैंगरेप: चोरी करने आए 3 बदमाशों ने 50 हजार चुराए, फिर चाकू अड़ाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

कोरोना काल में जहां प्रदेश भर में जनता कर्फ्यू है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह देर रात घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने पहले 50 हजार रुपए चोर किए। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद उसने महिला को ले जाकर पहले मेडिकल करवाया। महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। कॉलोनी इंदौर देवास हाईवे से मिलती है, जिस कारण से आए दिन यहां चोरी की वारदात होती रहती हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link