बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्र सरकार के बजट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे विश्वास और विकास का बजट बताते हुए कहा कि यह बजट केवल एक वर्ष का नहीं, बल्कि अगले दस वर्षों के भारत की दिशा तय करेगा। खंडेलवाल ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर ले जाएगा। खंडेलवाल ने बताया कि अब तक भारत में चिप का उत्पादन नहीं होता था, जबकि ताइवान, अमेरिका और चीन इस क्षेत्र में अग्रणी थे। इस बजट में सेमीकंडक्टर और रेयर अर्थ मेटल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ठोस नींव रखी गई है, जिससे भारत तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनेगा। लॉजिस्टिक्स लागत घटेगी, टैक्स सिस्टम सरल होगा
उन्होंने कहा कि सरकार ने लॉजिस्टिक्स लागत घटाने, उद्योगों को दंड के बजाय सहूलियतें देने और टैक्स प्रणाली को सरल बनाने पर जोर दिया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वेच्छा से टैक्स भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है।
मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा भारत
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। खंडेलवाल ने कहा कि भारत में सस्ता और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध है, जिससे आने वाले वर्षों में देश विश्व का प्रमुख मेडिकल टूरिज्म हब बन सकता है। टूरिज्म सर्किट से मिलेगी नई पहचान
इसके अतिरिक्त, टूरिज्म सर्किट और बुद्धिस्ट सर्किट के विकास से भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को नई ऊर्जा मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रेल कॉरिडोर और इंडस्ट्रियल हब के माध्यम से मध्य प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सहायता से प्रदेश का बजट और भी मजबूत होगा। खंडेलवाल ने अंत में कहा कि यह बजट केवल विकास का रोडमैप ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के विश्वास को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। देखिए तस्वीरें…
Source link