Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिले में गुरुवार को कोरोना के 220 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीजों में नरयावली विधायक की 37 वर्षीय बहू और मकरोनिया निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता की 58 वर्षीय पत्नी भी शामिल हैं। इसके साथ ही 13 दिन में सामने आने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या 2701 हो गई है।
जबकि जिले में अब तक 14421 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे 21 मरीजों ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इनमें 12 मरीज कोविड पॉजिटिव भी शामिल हैं।
मृतकों में केंद्रीय जेल सागर निवासी 66 वर्षीय पुरुष, 50 वर्षीय पुरुष, मोकलपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, देवरी निवासी 45 वर्षीय महिला, राहतगढ़ के ग्राम हनौतियाकला निवासी 65 वर्षीय पुरुष, भूतेश्वर मंदिर के पास की महिला, बंडा के शांतिनगर निवासी 60 वर्षीय पुरुष, गढ़ाकोटा निवासी 74 वर्षीय पुरुष, जैसीनगर हिन्नौद निवासी 70 वर्षीय पुरुष, गोपालगंज निवासी 57 वर्षीय पुरुष, रविशंकर वार्ड निवासी 50 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।