टिम पेन को टीम इंडिया पर दिए उनके बयान के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है (PIC: AP)
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन (Tim Paine) को सोशल मीडिया पर भारतीय फैन्स बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल, टिम पेन ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) को लेकर एक अटपटा बयान दिया है, जिसके बाद से उन्हें ट्रोलिंग और आलोचना का समाना करना पड़ रहा है. हालांकि, अपनी इस ट्रोलिंग पर अब टिम पेन ने खुद भी रिएक्शन दे दिया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि इस साल के शुरू में टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीयों ने अपनी बेमतलब की बातों से उनकी टीम का ध्यान भटका दिया था. भारत ने पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 36 रन पर आउट होने के बाद शानदार वापसी करके चार मैचों की सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि उसके कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण नहीं खेल रहे थे. टिम पेन ने न्यूज.कॉम.एयू से कहा, ”वे आपको बेमतलब की बातों में फंसाने में माहिर है और ऐसी बातों से आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करते है, जो वास्तव में कोई मायने नहीं रखती हैं. उस सीरीज में कुछ अवसरों पर हम उनके इस जाल में फंस गए.” उन्होंने कहा, ”इसका सबसे अच्छा उदाहरण है कि जब उन्होंने कहा कि वे गाबा (ब्रिस्बेन) नहीं जा रहे हैं और तब वास्तव में हम यह नहीं जानते थे कि हम कहां खेलने वाले हैं. वे इस तरह की परिस्थितियां तैयार करने में माहिर है और हमने मैचों से अपना ध्यान हटा दिया.”
टी20 विश्व कप में हिस्सा ले सकती हैं 20 टीमें, आईसीसी तैयार कर रहा नया प्लान टिम पेन उन असत्यापित रिपोर्टों के बारे में बात कर रहे थे, जिनमें दावा किया गया था कि पृथकवास के कड़े नियम होने पर भारतीय टीम ब्रिस्बेन में नहीं खेलेगी. गाबा में हालांकि आखिरी टेस्ट मैच खेला गया और भारत ने 328 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करके सीरीज अपने नाम की थी. टिम पेन के इस बयान के बाद फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया है.
सैम कर्रन ने गर्लफ्रेंड के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश, साथ ही मांगी माफी ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट ब्रेंट कोस्टेलोए ने ऐसी ही ट्रोलिंग के कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं और टिम पेन को इसमें टैग भी किया. इस ट्वीट पर जवाब देते हुए टिम पेन ने लिखा, ”उनका पैशन मुझे पसंद है ब्रेंट, ज्यादातर कमेंट्स के मैं लायक हूं.”

बता दें कि टिम पेन ने संकेत दिया है कि अगर उनकी टीम इस साल एशेज क्रिकेट सीरीज में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह कप्तानी से विदा ले लेंगे. उन्होंने स्टीव स्मिथ को अगला कप्तान बनाए जाने की भी हिमायत की है. सत्र की शुरुआत में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद से 36 वर्ष के पेन पर कप्तानी से हटने का दबाव है. वहीं, स्मिथ 2018 के गेंद से छेड़खानी प्रकरण से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे. पेन ने न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ”निश्चित तौर पर मैं फैसले नहीं लेता, लेकिन मैने जितना समय स्टीव की कप्तानी में खेला, वह शानदार था. वह तकनीक का धनी है.” उन्होंने कहा, ”वह बहुत कुछ मेरी तरह ही है. उसे काफी कम उम्र में कप्तानी सौंप दी गई, जिसके लिए वह तैयार नहीं था. लेकिन जब तक मैं आया, वह परिपक्व हो गया था. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका वाली घटना ( गेंद से छेड़खानी) हो गई, लेकिन मैं उसे अगला कप्तान बनाए जाने का समर्थक हूं.” पेन ने संकेत दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर इस साल एशेज में इंग्लैंड को हरा देती है तो वह पद छोड़ देंगे.