इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है. आईपीएल 2021 के बायो बबल में कोरोना वायरस की एंट्री होने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित करने के फैसला लिया गया. ऐसे में सभी विदेशी खिलाड़ी भी अपने घर को लौट गए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा लगाई गई यात्रा प्रतिबंधों की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी फिलहाल मालदीव में हैं. सैम कर्रन भी इस वक्त मालदीव में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड इसाबेल सायमंड विलमॉट को जन्मदिन की बधाई दी है. (Sam Curran/Instagram)