स्वास्थ्य कर्मचारी के घर लाखों की चोरी: कोरोना कर्फ्यू में फंसा स्वास्थ्य कर्मचारी का परिवार, सूने मकान से लाखों के गहने, नकदी चोरी

स्वास्थ्य कर्मचारी के घर लाखों की चोरी: कोरोना कर्फ्यू में फंसा स्वास्थ्य कर्मचारी का परिवार, सूने मकान से लाखों के गहने, नकदी चोरी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Family Of Health Worker Trapped In Corona Curfew, Jewelry Worth Millions, Cash Stolen From A Sworn House

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • जनकपुरी में हुई वारदात, शुक्रवार को चोरी का पता लगा

कोरोना कर्फ्यू में फंसे स्वास्थ्य कर्मचारी के परिजन, इधर सूने मकान के ताले चटकाकर चोर 3 लाख रुपए के गहने-नकदी समेट ले गए। वारदात जनकगंज के जनकपुरी इलाके में हुई है। शुक्रवार को चोरी का पता लगा है। स्वास्थ्य कर्मचारी के भाई ने मामले की शिकायत जनकगंज थाने में की है। चोरों ने किचन से लेकर बेडरूम तक खंगाला है। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

शहर के जनकपुरी निवासी राजकिशोर पांचाल स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी हैं। अभी अनूपपुर में पदस्थ है। यहां पर राजकिशोर पंचाल का परिवार रहता है। मार्च 2021 में उनका पूरा परिवार अनूपपुर गया था। कोरोना संक्रमण फैलने के कारण उनका परिवार वहीं रह गया। इसके बाद कर्फ्यू लागू हो गया तो परिवार लौट ही नहीं पाया। यहां घर की देखभाल की जिम्मेदारी अपने भाई प्रवीण कुमार निवासी सिकंदर कंपू को दे गए थे। प्रवीण हर दिन सुबह और शाम को घर आकर देख जाते थे। शुक्रवार को जब प्रवीण अपने भाई के घर पहुंचे तो हैरत में पड़ गए। घर के ताले टूटे पड़े थे। दरवाजा खुला हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अंदर अलमीरा खुली पड़ी थी। तत्काल उन्होंने जनकगंज पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

यह सामान गया चोरी

  • ऐसा माना जा रहा है चोर गिरोह ने गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात सूने घर को निशाना बनाया है। जांच पड़ताल के बाद पता लगा है कि चोर राजकिशोर के घर से एक किलो चांदी, एक सोने की अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र के अलावा 50 हजार रुपए नगदी, LED TV व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं।

बेडरूम से लेकर किचन तक खंगाली

  • चोरों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के घर में बेडरूम से लेकर किचन तक खंगाली है। उसने आटे और मसाले के डिब्बों को भी अलट-पलट कर चेक किया है कहीं इसमें तो कुछ नहीं छुपाया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link