- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Supreme Court’s Monitoring Committee Took Cognizance, Sought Documents Related To The Complaining Organizations
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बीएमएचआरसी में कोविड मरीज से वार्ड बॉय ने दुष्कर्म किया था। एक दिन बाद उसकी मौत हो गई थी।
भोपाल के अस्पताल में दुष्कर्म के बाद अगले दिन संक्रमित महिला की माैत के मामले में सुप्रीम कोर्ट की गैस पीड़िता के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बनी समिति ने संज्ञान लिया है। समिति ने शिकायत करने वाले संगठनों से मामले से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। समिति के सदस्य पुरनेंदु शुक्ला ने बताया कि हमें घटना के संबंध में शिकायत मिली है। यह गंभीर मामला है। संगठन से घटना से जुड़े दस्तावेजों की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके आधार पर कमेटी आगे की कार्रवाई करेगी।
वहीं, शिकायत करने वाले गैस पीड़ितों के हक में काम करने वाले चार संगठनों में से एक संगठन की पदाधिकारी रचना ढींगरा ने कहा कि हमारे पास मामले की एफआईआर समेत अन्य दस्तावेज हैं। हम कमेटी को सभी दस्तावेज रविवार को ही उपलब्ध करा देंगे। हमारी मांग है कि इस मामले की पूरी निष्पक्ष तरीके से जांच हो और जो भी दोषी पाए जाते हैं, उन पर कठोर कार्रवाई हो।
साथ ही कमेटी बीएमएचआरसी और आईसीएमआर से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एवं बदहाल प्रबंधन की स्थिति पर भी संज्ञान लें। बता दें गैस पीड़ित संगठनों ने घटना के संबंध में गैस पीड़ितों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए बनी समिति को पत्र लिखकर जांच की मांग की थी। इसमें बीएमएचआरसी के कोविड वार्ड की खामियों के संबंध में भी लिखा गया।
यह है मामला
निशातपुरा स्थिति मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में कोविड संक्रमित पीड़िता के साथ 6 अप्रैल को हुई इस घटना का खुलासा करीब एक महीने बाद हुआ जब पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया। आरोपी ने चेकअप के नाम पर महिला से ज्यादती की थी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी और उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। अगले दिन महिला की मौत हो गई थी। पीड़िता ने अस्पताल की एक नर्स को घटना की जानकारी दी थी। वहीं, परिवार के लोग पीड़िता की मौत को सामान्य मान कर चल रहे थे।
अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
दुष्कर्म की घटना के बारे में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने पीड़िता के परिवार को जानकारी नहीं दी। इसको लेकर ही दोनों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। वहीं, एक अन्य जानकारी यह भी सामने आई कि आरोपी वार्ड बॉय पर एक नर्सिंग छात्रों ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था।