किशोर कुमार मुक्तिधाम पर चल रही वसूली: अंतिम संस्कार के लिए डिपो से 3 क्विंटल लकड़ी लाकर परिवार वालों को 4 क्विंटल बताते, 2 हजार के खर्च में 4500 रु. तक वसूलते

किशोर कुमार मुक्तिधाम पर चल रही वसूली: अंतिम संस्कार के लिए डिपो से 3 क्विंटल लकड़ी लाकर परिवार वालों को 4 क्विंटल बताते, 2 हजार के खर्च में 4500 रु. तक वसूलते


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Bringing 3 Quintals Of Wood From The Depot For Cremation Told 4 Quintals To The Family, Charging Up To Rs. 4500 For The Expenditure Of 2 Thousand Rupees; The Commissioner Said: Employees Doing Duty At Service Rate

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किशोर कुमार मुक्तिधाम।

संक्रमण काल में लगातार हो रही मौतों के बीच श्मशान घाटों पर चिताएं जल रही हैं। अंतिम संस्कार के लिए परिवार वाले मुक्तिधाम समिति या फिर डिपो से लकड़ी लाते हैं, लेकिन किशोर कुमार मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के नाम पर वसूली का मामला सामने आया है। निगमकर्मियों द्वारा 3 क्विंटल लकड़ी को 4 क्विंटल बताते हुए प्रति क्विंटल भाव भी 200 रुपए ज्यादा वसूला जा रहा है। इस हिसाब से दूसरे खर्च जोड़कर राशि दोगुनी हो जाती है। वहं, निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों पर लग रहे आरोपों को निराधार बताया।

इधर, डिपो संचालक निखिल यादव ने बताया, उनके पास रोजाना सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों व जान पहचान वालों के फोन आते हैं। वे कहते हैं कि आप इतनी महंगी लकड़ी देते हो, जबकि हम उन्हें 600 से 700 रुपए क्विंटल में बेचते हैं। निगमकर्मी परिवार वालों को 800 से 900 रुपए क्विंटल में देते हैं।

MP में 7,571 नए केस, 72 मौतें:1 माह बाद नए केस 8 हजार से कम आए; एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी 1 लाख से नीचे आया, 5 जिलों में 50-50 से भी कम संक्रमित निकले

समाजसेवी सोनू लालवानी के अनुसार वे समाज की मदद के लिए अंतिम संस्कार के लिए सामग्री एकत्र करते हैं। 3 क्विंटल लकड़ी समेत अन्य खर्च मिलाकर 2 हजार रुपए तक होता है, लेकिन निगमकर्मी 3 क्विंटल लकड़ी को 4 क्विंटल बताते हैं फिर 200-300 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा भी लेते हैं। इसके अलावा गीली लकड़ी बताकर 5 लीटर डीजल के पैसे लेते हैं। इस हिसाब से बजट 4500 रुपए तक पहुंच जाता है। गरीब व्यक्तियों के लिए यह मुश्किल हो जाता है।

जान-जोखिम में डाल ड्यूटी कर रहे कर्मचारी

संक्रमण के बाद भी मुक्तिधाम पर नगर निगम के कर्मचारी बगैर किसी लालच के ड्यूटी दे रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी के रेट फिक्स है। किसी को समस्या है, तो लिखित में शिकायत दर्ज कराएं। – हिमांशु भट्ट, निगम कमिश्नर, खंडवा

खबरें और भी हैं…



Source link