इंग्लैंड के पेसर जोफ्रा आर्चर की गिनती स्टार तेज गेंदबाजों में की जाती है. (Twitter/Jofra Archer)
जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले में जैक लीनिंग के सामने ऐसा बाउंसर फेंका कि वह संभल नहीं पाए और मैदान पर गिर गए. इस वीडियो क्लिप को काउंटी चैंपियनशिप के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है.
Well, @JofraArcher certainly kept Jack Leaning on his toes 😳#LVCountyChamp pic.twitter.com/9pEBWnLebH
— LV= Insurance County Championship (@CountyChamp) May 13, 2021
वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि आर्चर ने जब गेंद डाली तो बल्लेबाज को लगा कि वह उसे छोड़कर नीचे बैठ जाएंगे लेकिन गेंद इतनी तेजी से आई कि लीनिंग का पैर लड़खड़ा गया और वह मैदान पर गिर गए. यह वीडियो क्लिप 13 मई को शेयर किया गया था जिसे अभी तक ट्विटर पर ही 12 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. र ने केंट के खिलाफ पहली पारी में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में उन्हें एक ही विकेट मिला. आर्चर के क्लब ससेक्स ने नेट सेशन का भी वीडियो कुछ दिन पहले अपलोड किया था जिसमें उन्होंने बल्लेबाज को अपनी गेंद से छकाया और उसे भी गिरा दिया था.